Martyr's Day: माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने शहीद भगत सिंह के मूर्ति पर किया माल्यार्पण, किया उनके बलिदान को याद

युवा, बेरोजगार, किसान, महिला, छात्र, दलित, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों व दबे कुचले की आवाज थे भगत सिंह: राजेश सिन्हा

Martyr's Day: माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने शहीद भगत सिंह के मूर्ति पर किया माल्यार्पण, किया उनके बलिदान को याद
शहीद दिवस पर शहीदों को याद करते लोग

उक्त अवसर पर दामोदर गोप, किशोर राय, निशांत भास्कर, लखन कोल, भीम कौल, मदसूदन कौल, बुखारी राय, सुनील ठाकुर, चंदन टुडू, डीलचंद कोल, मुलिया देवी, नेहा कुमारी, बिनोद प्रसाद, मनोज कौल, केदार राय, आदि मौजूद थे।

गिरिडीह: शहीद दिवस के अवसर  पर संकल्प सभा को सम्बोधित कर माले के राजेश सिन्हा  ने कहा कि आज के दिन ही 94 साल पहले भगत सिंह,राजगुरु,और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। ब्रिटिश सरकार भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों से इतना घबरा ग‌ए थे कि लाख शारिरिक कष्ट, लोभ लालच देकर उन्हें और उनके साथियों से माफी मंगवाने के लिए बेहद कोशिश की पर क्रांतिकारियों ने प्राण देकर आजादी के लौ को फैलाया, वे चाहते तो फांसी से बच सकते थे। किन्तु उस समय के युवा, किसान, महिलाओं, मजदूरों के अंदर देशभक्ति की भावना और सत्ता में मेहनतकश किसान मजदूरों की कब्जा हो, ‌अंग्रेजो के प्रति भारतीयों में गुस्सा जगे, साम्राज्यवाद का नाश हो और समाजवाद का मार्ग प्रशस्त हो इसलिए हंसते हंसते फांसी के फंदे को चुमते हुए शहीद हो ग‌ए।

असंगठित मजदूर मोर्चा के सचिव कन्हाई पांडेय ने कहा कि आज जब साम्प्रदायिक, फासीवाद, साम्राज्यवादी अमेरिका के शह पर देश के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाई जा रही है, धर्म और जाति की राजनीति ने देशवासियों के बीच नफरत, धृणा फैला कर चंद मुठ्ठी भर पूंजीपतियो को देश के तमाम आर्थिक संसाधन, कल कारखाने, प्राकृतिक संपदा उनके हवाले कर बेरोजगारी, मंहगाई को बढ़ा कर मेहनतकशों का जीना मुश्किल कर दिया है , ऐसी परिस्थिति में भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव  की भांति क्रांतिकारी विचारों से सीख लेकर लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आजादी और शोषण जुल्म के खिलाफ एकजुट होकर संधर्षो के मशाल को जलाए रखना है।

माले के जिला कमिटी सदस्य शंकर पांडेय, समाजवादी चिंतक धरणीधर प्रसाद, दामोदर गोप ने कहा कि आज के युवा, बेरोजगार, किसान, दबे कुचले जनता, गरीब वोटर को शहीद भगत सिंह विचारों को समझने की जरूरत है, आज भारत में केंद्र सरकार की नीतियां किसान, मजदूर और युवा को बर्बाद कर रहा है,आज के दिन सभी को संकल्प लेने की जरूरत है।

उक्त अवसर पर दामोदर गोप, किशोर राय, निशांत भास्कर, लखन कोल, भीम कौल, मदसूदन कौल, बुखारी राय, सुनील ठाकुर, चंदन टुडू, डीलचंद कोल, मुलिया देवी, नेहा कुमारी, बिनोद प्रसाद, मनोज कौल, केदार राय, आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Sahebganj News: इंटरनेट वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न Sahebganj News: इंटरनेट वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर, नशामुक्त समाज बनाने पर जोर
सचिन तेंदुलकर बोले- IPL का इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म होना चाहिए, खेल का संतुलन बिगड़ रहा
साहिबगंज में पागल कुत्तों का आतंक, पकड़कर देने वाले को मिलेगा ₹2000 इनाम
बैंक अधिकारी बनकर करते थे करोड़ों की साइबर ठगी, जामताड़ा से तीन आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज बना 'दारू मंडी', गांव-गली में खुलेआम बिक रहा जहर, प्रशासन मौन, माफियाओं के हौसले बुलंद
Sahebganj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटे मोहम्मद सिफ़रान अख्तर, बीएलओ को दिए अहम सुझाव
48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, जंगल में मिले शव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग
बोकारो एसपी की मानवता आई सामने, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा
बशीर बद्र: वो शायर जो हमारे टूटे दिल की बोली बोल गया