कोडरमा के बालिका आवासीय विद्यालय में आत्महत्या रोकथाम के विषय पर कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित

कोडरमा के बालिका आवासीय विद्यालय में आत्महत्या रोकथाम के विषय पर कार्यशाला का आयोजन
कार्यशाला में छात्राओं को जानकारी देते पदाधिकारी

कोडरमा: राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के निमित झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, डोमचांच में छात्राओं के बीच आत्महत्या रोकथाम के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के डाॅ. आशीष राज ने कहा कि आत्महत्याओं का एक बड़ा हिस्सा मानसिक बीमारियों जैसे अवसाद, मादक द्रव्यों के सेवन और मनोविकृति के कारण होता है साथ ही महिलाओं में अवसाद और आत्महत्या से होने वाली मौत के बीच संबंध अधिक देखा गया है।

वहीं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के सिद्धान्त ओहदार ने आत्महत्या रोकथाम के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकरी साझा करते हुए बताया कि सभी को समस्याओं पर खुल कर बात करनी चाहिए, पढ़ाई के दौरान का सम्पूर्ण समय प्रत्येक कार्य के लिए निर्धारित कर, सामाजिक अलगाव और विघटन को कम कर, मानसिक विकारों का ईलाज सर्व सुलभ कर, कीटनाशकों की बिक्री को विनियमित कर, मनोवैज्ञानिक प्रेरक सत्र के साथ ही ध्यान और योग को बढ़ावा देकर आत्महत्या को नियंत्रित किया जा सकता है. इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकायें उपस्थित थीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार