उद्योगपति रतन टाटा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, राज्य में एक दिन का राजकीय शोक

रतन टाटा 86 वर्ष के थे. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से देश में शोक की लहर फैल गई है रतन टाटा के पार्थिव शरीर को आज मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. लोग दोपहर 3.30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे
रांची: देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे. बीते बुधवार को मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. रतन टाटा 86 वर्ष के थे. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से देश में शोक की लहर फैल गई है रतन टाटा के पार्थिव शरीर को आज मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. लोग दोपहर 3.30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

विश्वास नहीं हो रहा ….
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 9, 2024
मरांग बुरु रतन टाटा जी की आत्मा को शांति प्रदान करें। pic.twitter.com/9CfoiJf0bW
उन्होंने अपने दुसरे पोस्ट में लिखा कि झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की जाती है.
झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री रतन टाटा जी के देहावसान पर एक दिवसीय राज्यकीय शोक की घोषणा की जाती है। pic.twitter.com/HS5CzpH4mn
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 9, 2024