Koderma News: काजी-ए-शहर मुफ्ती नसीम ने की लोगों से ईद का चांद देखने की अपील
कोडरमा: दारुल क़जा इमारत शरिया के काजी -ए- शहर मुफ्ती मोहम्मद नसीम कासमी ने लोगों से अपील किया कि रमज़ान मुबारक की 29वीं तारीख व 30 मार्च 2025 दिन रविवार को ईदुल फितर का चांद देखने का एहतेमाम जरूर करें । उन्होंने कहा कि जो लोग चांद देखते हें वो वक्त पर गवाही नहीं देते जिसकी वजह से चांद के एलान में देरी होती है। इसलिए तमाम लोगों से गुजारिश की जाती है कि ईद का चांद देखने का खुसूसी एहतेमाय करें।
चांद दिखने पर दारुल कजा इमारत -ए-शरिया असनाबाद कार्यालय में हाजिर होकर जरूर गवाही दें और व्हाट्सएप तथा फोन के जरिया भी दारुल क़जा कार्यालय में इसकी जानकारी लाजिमी तौर पर दें। मोबाइल नंबर 8507825390 और 7004853056 पर इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया है कि गरीबों, मिस्कीनों को भी ईद की खुशी का ख्याल रखने वाले शख्स पर कयामत के दिन अल्लाह ताअला रहम व करम का मामला फरमाते हैं। इसलिए लोगों को चाहिए कि गरीब व माजूर लोगों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखें और उन्हें अपने हैसियत के अनुसार मदद पहुंचाएं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
