Giridih News: यात्री सेड तोड़ देने को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश, किया रोड जाम
आक्रोशित लोगों की बात सुने और लोगों की मांग के लिए समझा बुझाकर घटना स्थल की मापी करवाकर पुनः यात्री सेड बनवाने का प्रस्ताव जिला को भेजने के आश्वासन के बाद लगभग 11 बजे जाम हटाया गया।
गिरिडीह: देवरी प्रखंड के हरला पंचायत के भोजपुरो मुख्य मार्ग स्थित मोड़ के पास एक यात्री सेड तोड़ देने को लेकर गांव ओर आस पास के ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर मंगलवार को उक्त मार्ग को सुबह छह बजे से ही जहां जाम कर दिया वहीं रोड जाम की खबर सुनकर प्रखंड बिकास पदाधिकारी कुमार बंधु कच्छप, अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी, गावां इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो देवरी थाना एस आई रिशु सिन्हा सहित कई पुलिस बल रोड जाम स्थल पर पहुंच कर रोड जाम कर रहे आक्रोशित लोगों की बात सुने और लोगों की मांग के लिए समझा बुझाकर घटना स्थल की मापी करवाकर पुनः यात्री सेड बनवाने का प्रस्ताव जिला को भेजने के आश्वासन के बाद लगभग 11 बजे जाम हटाया गया।
इधर रोड जाम कर रहे लोगों ने बताया कि प्रखंड, अंचल कार्यालय से लेकर थाना तक घटना को लेकर शिकायत कर दोषी व्यक्ति पर कानूनी करवाई करने का मांग किया है। लेकिन आज तक कोई कानूनी करवाई नहीं होने पर हमलोगों को मजबूर होकर रोड जाम करना पड़ा। मौके पर विजय कुमार साव,सुनील मंडल, डेगन साव,गणेश कुमार दास,पंचायत समिति सदस्य कृष्ण दास, मुखिया प्रतिनिधि केदार रविदास, मनोहर साव, कारू रजवार, भुनेश्वर ठाकुर आदि लोग मौजूद थे
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

