Garhwa News: RBI क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जिले में पुलिस संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में बैंकिंग प्रगति, तकनीकी नवाचार एवं सावधानियों पर डाला प्रकाश 

Garhwa News: RBI क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जिले में पुलिस संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित
पुलिस संवेदीकरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक

कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य तौर पर पुलिस अधिकारियों को गैर निगमित इकाइयों द्वारा अनाधिकृत जमाराशियाँ एकत्र करने संबंधित मामलों, वित्तीय धोखाधड़ी एवं उनकी कार्यविधि (Modus Operandi) एवं उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों इत्यादि से अवगत कराना है

गढ़वा: भारतीय रिजर्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज जिले में पुलिस संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. RBI कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने अपने उद्घाटन संबोधन में राज्य स्तरीय समन्वय समिति और उसकी उपसमिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों और उनके सक्रिय सहयोग के महत्व का उल्लेख करते हुए हाल के वर्षो में हुई बैंकिंग प्रगति, तकनीकी नवाचार, बढ़ती सुविधाओं एवं जरूरी सावधानियों इत्यादि पर प्रकाश डाला और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस दिशा में उठाये गये कदमों को रेखांकित किया.

रिजर्व बैंक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों और लक्षित समूहों के बीच व्यापक जन जागरूकता बढ़ाने के अभियानों की श्रृंखला की एक और कड़ी के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य तौर पर पुलिस अधिकारियों को गैर निगमित इकाइयों द्वारा अनाधिकृत जमाराशियाँ एकत्र करने संबंधित मामलों, वित्तीय धोखाधड़ी एवं उनकी कार्यविधि (Modus Operandi) एवं उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों इत्यादि से अवगत कराना है. अन्य उपयोगी जानकारियों एवं समर्थकारी प्रावधानों के साथ-साथ कार्यक्रम में अविनियमित जमाराशियों के निषेध संबंधी BUDS (Banning of Unregulated Deposits) अधिनियम 2019 पर भी चर्चा की गई एवं इससे संबंधित जानकारियाँ साझा की गईं.

मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के शिकायत निवारण तंत्र यथा एकीकृत लोकपाल योजना एवं सचेत पोर्टल के बारे में भी खास तौर पर बताया गया. क्षेत्रीय निदेशक, प्रेम रंजन प्रसाद सिंह के साथ-साथ कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अरविंद एक्का, सहायक महाप्रबंधक एवं उदीप्त प्रकाश, प्रबन्धक ने भी हिस्सा लिया.

RBI कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दीपक कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, गढ़वा, दिवयांश शुक्ला, प्रशिक्षु आईपीएस, राहुलदेव बड़ाईक, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), गढ़वा एवं पुलिस उपाधीक्षक एवं 50 अनुसंधानकर्ताओं ने भाग लियें.

Read More.. Ranchi News: ‘लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक्स’ में पुलिस कार्रवाई, देर रात जांच से हड़कंप

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें