Ranchi news: खेलगांव हाउसिंग सोसायटी परिसर से लेफ्टिनेंट कर्नल का शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस
by: Sujit Sinha
On
रांची: खेलगांव थाना क्षेत्र के होटवार स्थित खेलगांव हाउसिंग सोसायटी परिसर से लेफ्टिनेंट कर्नल का शव मिला है. शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. कर्नल की पहचान दिवाकर कुमार के रूप में हुई है.
इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि दिवाकर कुमार ने सातवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
Related Posts
Latest News
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
