Ranchi news: कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाला शूटर दिल्ली से गिरफ्तार

हालांकि रांची पुलिस ने किसी शूटर के पकड़े जाने पुष्टि नहीं की है

Ranchi news: कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाला शूटर दिल्ली से गिरफ्तार

रांची: कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाले शूटर प्रेम पांडेय को दिल्ली से रांची पुलिस ने पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर बीआइटी ओपी क्षेत्र से हमले में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया गया है। जबकि घटना में शामिल एक शूटर तथा बाइक चलाने वाला अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शूटरों को बाइक व हथियार उपलब्ध कराने वाले को भी रांची पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार एसआइटी की छह टीम में से एक टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से उसे पकड़ा है। हालांकि रांची पुलिस ने किसी शूटर के पकड़े जाने और शूटरों को मदद करने वाले को हिरासत में लिये जाने की पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि सात मार्च को बरियातू गर्ल्स स्कूल के समीप बिपिन मिश्रा बूटी मोड़ की ओर अपनी कार मोड़ रहे थे। उसी समय अमन साहू के दो गुर्गों ने उन पर हमला किया था। जबकि तीसरा अपराधी गली में बाइक लेकर खड़ा था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी थी कि हमला करने के बाद अपराधी गली से अंदर-अंदर डीआइजी ग्राउंड, कोकर होते हुए बूटी मोड़ की ओर भाग गये थे

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक