श्रद्धालुओं को मिली भेंट, बाबा बासुकीनाथ और बैद्यनाथ के दर्शन कर पायेंगे भक्त

श्रद्धालुओं को मिली भेंट, बाबा बासुकीनाथ और बैद्यनाथ के दर्शन कर पायेंगे भक्त

कोरोना काल में भक्तों के लिए भगवान के दर्शन करना नामुमकिन हो गया है. ऐसे में हिन्दू धर्म के अनुसार सावन महीने को सबसे पवित्र माह माना जाता है. मगर कोरोना महामारी के कारण भगवान भी अपने भक्तों से सोशल डिस्टन्सिंग में रह रहे थे. इसके लिए झारखण्ड हाईकोर्ट में सार्वजानिक पूजा की याचिका दायर की गयी थी. मगर पिछली सुनवाई में झारखण्ड हाईकोर्ट ने इसकी मंजूरी नहीं दी.

लेकिन इस बीच गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की ओर से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर को खोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल गयी. जिसे की आज यानी की शुक्रवार 31 जुलाई 2020 को मंजूरी दे दी गयी.

सावन के अंतिम सोमवारी से पहले सुप्रीम कोर्ट ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ एवं दुमका जिला स्थित बासुकिनाथ मंदिर को खोलने का निर्देश दिया है. बता दें, बीते दिन गुरूवार को मामले को लेकर सुनवाई हुई थी. जिसके बाद बाकी रेस्पोंडेंट्स को कोर्ट ने नोटिस तामिला करने का निर्देश दिया और अपना- अपना पक्ष रखने को कहा. मामले की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2020 कि तय की गयी थी. वहीं सरकार का पक्ष सुनने के बाद देश की सर्वोच्च अदालत ने अपना फैसला मंदिरों को खोलने के पक्ष में दिया.

बता दें, डॉ निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता समीर मलिक एवं प्रशांत ने दलीलें पेश कीं, जबकि रेस्पोंडेंट की ओर से तुषार मेहता, श्रद्धा देशमुख समेत चार सरकारी अधिवक्ताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा.मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरुण मिश्रा समेत तीन न्यायाधीशों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की.

हालाँकि, कुछ निजी चैनलों के ज़रिये पूजा और शृंगार का सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा है. तब से लाखों श्रद्धालु सुबह-शाम बाबा बैद्यनाथ के ऑनलाइन दर्शन कर पा रहे हैं. मगर बाबा को सामने से जलार्पण करने के lलिए भक्त बेसब्री इंतज़ार में है.

गौरतलब है, मंदिरों के खुलने के बाद श्रद्धालु सावन के आखिरी सोमवार को बाबा के दर्शन अवश्य करना चाहेंगे. ऐसे में मंदिर परिसर में सावधानी बरतते हुए दर्शन करने की अनुमति दी जायेगा. मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए ही दर्शन करना अनिवार्य है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका