गुलाब चक्रवात ने दिखाया असर, भारी बारिश से देश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित, जानें अपडेट

नयी दिल्ली : देश के कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। गुलाब तूफान के बाद बंगाल की खाड़ी से सटे राज्यों व उसके आसपास के राज्यों सहित अन्य इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। इस कारण कई शहरों में जनजीवन लगभग ठप-सा हो गया है।
गुलाब चक्रवात एक बार फिर से आएगा जिसका नाम शाहीन रखा है। इसको देखते हुए हमने 3 अक्टूबर तक मुंबई से गुजरात तट तक समुंदर में होने वाली सारी गतिविधियों को रोकने की हिदायत दी है जैसे मछली पकड़ना हो या जहाजों का समुंदर में जाना हो: आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी pic.twitter.com/u8NGzctdHX— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2021
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भारी बारिश के बाद आसनसोल में जलभराव हो गया। इस दौरान लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है।
West Bengal | Heavy rainfall leads to severe waterlogging in several areas of Asansol.
“People are highly distressed. Water is entering our homes. State administration has made no arrangements to combat the issue,” says a local pic.twitter.com/xfZEtoLf7R
— ANI (@ANI) September 30, 2021
पश्चिम बंगाल की हाइप्रोफाइल भवानीपुर सहित तीन विधानसभा सीटों पर भी बारिश के बीच वोटिंग हो रही है। मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में बारिश के बीच लोग वोट डालने घरों से निकले।
तमिलनाडु: चेन्नई में कई इलाकों में बारिश हुई। pic.twitter.com/YAW3WFVBbi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2021
#WestBengalBypolls | Polling underway in Murshidabad for Jangipur constituency, in compliance with COVID norms
(Visuals from booth no. 72 & 72A in Ramjanpur Primary School) pic.twitter.com/SVf561F2Rr
— ANI (@ANI) September 30, 2021
तमिलनाडु के कई शहरों में भी बारिश हुई है। चेन्नई के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है।
#WATCH गुजरात: उकाई में भारी बारिश की वजह से उकाई बांध से ताप्ती नदी में 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। pic.twitter.com/haMoqaYUEY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2021
उधर, पूर्वोत्तर में तुरा से शिलांग जा रही एक बस के सुबह 12 बजे नोंगचरम में रिंगडी नदी में गिरने से 4 यात्रियों की मौत हो गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
तुरा से शिलांग जा रही एक बस के सुबह 12 बजे नोंगचरम में रिंगडी नदी में गिरने से 4 यात्रियों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों के लिए बचाव अभियान जारी है: ईस्ट गारो हिल्स पुलिस, मेघालय pic.twitter.com/EXgysi6dUA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2021
राजस्थान के बांसवाड़ा में डैम से पानी छोड़ने के बाद संगमेश्वर मंदिर पानी में डूब गया है। इस दौरान श्रद्धालु नाव के जरिए दर्शन के लिए जा रहे हैं।
राजस्थान: बांसवाड़ा में डैम से पानी छोड़ने के बाद संगमेश्वर मंदिर पानी में डूब गया है। इस दौरान श्रद्धालु नांव के जरिए दर्शन के लिए जा रहे हैं।
एक श्रद्धालु ने बताया, “मैं दर्शन के लिए यहां नांव से आया हूं। यहां पर आकर मुझे आनंद आ गया है।” https://t.co/pcJVjSJjGo pic.twitter.com/2BWyEQqtXg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2021
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने अपने राजय के हालात को लेकर कहा है, गुलाब चक्रवात की वजह से उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई ज़िलों में भारी बारिश के कारण किसानों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सभी बांधों में पानी ओवरफ्लो है, नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई बैराज से पानी छोड़ा गया है।
विशेषकर मराठवाड़ा में बारिश रुकने के बावजूद नाशिक और अगल बगल बारिश हो रही है जिससे नदियों में बड़े पैमाने पर पानी आ रहा है। किसानों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। पंचनामा करने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आएगी तो सरकार कैबिनेट में चर्चा करके मदद करने का निर्णय लेगी: नवाब मलिक https://t.co/6a5yisnftq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2021
उन्होंने कहा, विशेषकर मराठवाड़ा में बारिश रुकने के बावजूद नाशिक और अगल बगल बारिश हो रही है जिससे नदियों में बड़े पैमाने पर पानी आ रहा है। किसानों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। पंचनामा करने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आएगी तो सरकार कैबिनेट में चर्चा करके मदद करने का निर्णय लेगी।