दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरों के निर्माण शेष में बड़ा घोटाला, सीबीआई जांच हो: आर के सिन्हा

सरकार ने घपला करते हुए इनकी संख्या 90 से 100 पहुँचा दी है.

दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरों के निर्माण शेष में बड़ा घोटाला, सीबीआई जांच हो: आर के सिन्हा
प्रेस वार्ता में आर के सिन्हा व अन्य

उन्होंने कहा कि जालसाजी से किये गए पंजीकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। सिन्हा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके मुकदमा चलाया जाए।

नयी दिल्ली: भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद डॉ आर के सिन्हा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर दिहाड़ी निर्माण मजदूरों का करोड़ों रुपया हड़पने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और श्रम मंत्री गोपाल राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
आज यहां कांस्टीट्यूशन क्लब में भीड़ भरे  संवाददाता सम्मेलन में पूर्व सांसद डॉ सिन्हा ने कहा कि दिल्ली सरकार के श्रम विभाग में कई शिकायतें लंबित पड़ी हैं, लेकिन उनकी जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि  आम आदमी पार्टी ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को फर्जी निर्माण मजदूर बनाकर असली मजदूरों के हक पर डाका डाला। उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। 

भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा कि बिहार, उड़ीसा और अन्य राज्यों से आए मजदूरों का पंजीकरण न करके ईमानदारी की दुहाई देने वाली सरकार ने अपने लोगों का पंजीकरण कराया। जबकि उसका सत्यापन भी नहीं कराया गया। 

आर के सिन्हा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने स्तर पर यूनियनों का गठन करके उसके मनमाने सदस्य बनाए और उन्हें कैडर के रूप में इस्तेमाल किया। दावा किया कि 2014 से चल रहा यह घोटाला इस समय भी चल रहा है। यदि केंद्र सरकार ने अंधाधुंध तरीके से बांटी जा रही राशि पर रोक नहीं लगाई तो यह 45 सौ करोड़ तक पहुँच जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जालसाजी से किये गए पंजीकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। सिन्हा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके मुकदमा चलाया जाए।

Read More.. गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो

उन्होंने बताया कि पाक्षिक पत्रिका 'यथावत' ने फरवरी 2018 में इस घपले को जोर शोर से उठाया था। बाद में एंटी करप्शन ब्यूरो में मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन मामला आप सरकार की सेटिंग और लालफीताशाही में उलझ गया। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद रहे पत्रिका 'यथावत' के समूह संपादक, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री राम बहादुर राय ने बताया कि बिना जांच के दिल्ली सरकार ने जो पैसा बांटा वह असल मजदूर को नहीं मिला। सरकार ने मनमानी करते हुए पार्टी समर्थकों को फायदा पहुंचाया। 

Read More.. Koderma News: 'रफ्तार का कहर': तीन हादसों ने छीनी एक जिंदगी, 16 श्रद्धालुओं का लहू सड़कों पर बहा

इस अवसर पर पूर्व  संयुक्त श्रम आयुक्त मुनीष गौड़ ने  दिल्ली सरकार द्वारा किये जा रहे फर्जीवाड़े का पूरा चिट्ठा खोला। उन्होंने बताया कि 2005 में दिल्ली में पांच से छह मजदूर यूनियन हुआ करती थी। सरकार ने घपला करते हुए इनकी संख्या 90 से 100 पहुँचा दी है। इसमें सरकार के विधायक भी संलिप्त हैं।

Read More.. एक टक्कर और खत्म हो गई दो जिंदगियां, जानिए पूरी कहानी

Edited By: Sujit Sinha

Related Posts

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें