तख्त बदल दो-ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो: संजय सेठ
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ परिवर्तन यात्रा में हुए शामिल
संजय सेठ बोले, हेमंत सरकार ने चुनावी वादों से मुंह मोड़ा, जनता को कुछ भी नहीं मिला. 5 साल इंतजार के बाद भी बेरोजगारी भत्ता, नौकरी मिला क्या? उज्ज्वला योजना ने हमारी बहनों को चूल्हे के जहरीले धुएं से मुक्ति दिलाई. हेमंत सरकार किसान और महिला विरोधी, इनके वादे सिर्फ खोखले साबित हुएः संजय सेठ
सिमडेगा: सिमडेगा में आयोजित परिवर्तन यात्रा में रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ शामिल हुए. जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कहा तख्त बदल दो, ताज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो. हेमंत सरकार के वादाखिलाफी पर उन्होंने कहा कि इस सरकार ने जो भी वादा किए थे उसे पूरा नहीं किया. जो-जो वादे चुनाव में किए थे, उन वादों से इस हेमंत सरकार ने मुंह मोड़ लिया. उन्होंने कहा कि लोगों ने 5 साल इंतजार किया कि झारखंड के 3.5 करोड़ लोगों को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा, नौकरी मिलेगी, दो-दो हजार रुपये मिलेंगे, खटाखट वाला एक लाख रुपया मिलेगा, लेकिन मिला कुछ भी नहीं.
उन्होंने कहा कि मोदी जी जो बोलते हैं वह करते हैं. मोदी एक ऐसा नाम है जिनके नाम पर पूरी दुनिया में विकास हो रहा है. मोदी जी ने गांव-गांव शौचालय पहुंचाने का काम किया. यही जेएमएम के लोगों ने इस कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की हंसी उड़ाई थी. स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र के कामों का तारीफ करते हुए संजय सेठ ने कहा कि मोदी जी ने देश की बेटी को कैंसर से, टीबी, अस्थमा जैसी बीमारियों से बचाने का काम किया. उज्ज्वला योजना पर कहा एक समय था जब हमारी बेटी बहनें चूल्हा पर खाना बनाती थीं, उनके आंखों, फेफड़ों में जहरीला धूंआ जाता था, जिससे कैंसर जैसी बीमारी होती थी. इस परेशानी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री जी ने घर घर गैस पहुंचाने का काम किया. इस सममस्या को किसी ने दूर किया तो वह प्रधानमंत्री मोदी जी हैं.

Related Posts

Latest News

