हेमंत सरकार गिराने की साजिशों की जांच के लिए रांची पुलिस दिल्ली-मुंबई पहुंची, सुबोधकांत ने लगाया बड़ा आरोप

हेमंत सरकार गिराने की साजिशों की जांच के लिए रांची पुलिस  दिल्ली-मुंबई पहुंची, सुबोधकांत ने लगाया बड़ा आरोप

रांची : झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस सरकार को गिराने की कथित साजिश का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर जहां राज्य की तीन प्रमुख पार्टियों झाुममो-कांग्रेस एवं भाजपा के बीच जुबानी जंग चल रही है, वहीं रांची पुलिस की एक टीम मामले की जांच के लिए मुंबई व दिल्ली पहुंच गयी है।

इस मामले की जांच के लिए रांची सदर डीएसपी प्रभात रंजन के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है, उसमें रांची के साइबर डीएसपी सशोधरा और खलारी के डीएसपी अनिमेष नैथानी को शामिल किया गया है।

दिल्ली गयी टीम वहां एयरपोर्ट से आठ लोगों के निकलने की पड़ताल करेगी। इसके साक्ष्य जुटाएगी। साथ ही उस होटल में भी जांच करेगी, जहां उनके ठहरने की बात कही जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी जुटाएगी।

इस मामले को लेकर टूट की आशंका कांग्रेस में जतायी जा रही है। इसलिए कांग्रेस के कुछ विधायकों की भूमिका की पड़ताल भी हो रही है। कांग्रेस के एक विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा भी है कि उन्हें बड़ा ऑफर दिया गया था।

यह भी पढ़ें Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा

उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम अपनी ओर से मामले से जुड़ी जानकारियां जुटा रहे है। प्रदेश कांगेस विधायकों से बातचीत कर उसकी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को दे सकता है। आलमगीर आलम ने कहा है कि विधायकों के नाम आये हैं तो उसकी जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें Koderma News: ग्रीष्मकाल में कोडरमा के रास्ते 7 अप्रैल से 25 जून तक चलेगी ट्रेन

उधर, प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा है कि अभी जांच चल रही है, पूरा खुलासा हो जाए तो देखेंगे। उन्होंने कहा है कि उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी है। अभी कई और बातें सामने आने वाली है। पहले पूरे मामले का खुलासा हो जाए फिर पार्टी स्तर पर भी देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि कर्नाटक व मध्यप्रदेश की सरकारों को करोड़ों रुपये ऑफर कर गिरा दिया गया था। अब यहां हमारे विधायकों को प्रलोभन देने की कोशिश भाजपा कर रही है। हम मामले की जांच कर रहे हैं, विधायकों ने भाजपा के ऑफर से इनकार नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व झारखंड को हाथ से गंवाने को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। इसलिए तीन बार उन्होंने हमारे विधायकों को प्रलोभन देने की कोशिश की है। यह सच है कि वे छोटी रकम नहीं बल्कि करोड़ों में राशि ऑफर करते हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Horoscope: आज का राशिफल Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव
Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा