Ranchi News: छह लाख टन धान किसानों से खरीदेगी राज्य सरकार, प्रति क्विंटल 100 रुपए बोनस भी मिलेगा
48 घंटे मे भुगतान की जाएगी राशि
इस बार राज्य सरकार छह लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की तैयारी में है. बिचौलियों की एंट्री ना हो इससे बचाव के लिए बायोमीट्रिक की व्यवस्था की गई है. अब किसान धान सीधा सरकार को देगी, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा.
रांची: इस बार अच्छी बारिश होने के बाद धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है, जिसके बाद दिसंबर से पूरे राज्य में धान की खरीदारी शुरू होगी. इसे देखते हुए सरकार ने इस बार छह लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की तैयारी में है. पिछली बार से करीब डेढ़ लाख मीट्रिक टन अधिक धान इस बार खरीदा जाएगा. इसके बाद किसान अधिक से अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान सीधे सरकार को बेच सकेंगे. मालूम हो कि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सामान्य किस्म के धान के लिए 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए किस्म की धान की फसल के लिए 2320 रुपये एमएसपी तय किया है.
प्रति क्विंटल पर 100 रुपये का बोनस
ऐसे में झारखंड सरकार पिछली बार से करीब डेढ़ लाख मीट्रिक टन अधिक धान इस बार खरीदा जाएगा. झारखंड सरकार किसानों को प्रति क्विंटल पर 100 रुपये का बोनस दे रही है, जिसके बाद किसानों को धान की खरीदारी में सामान्य धान के लिए 2400 रुपये और ग्रेड-ए किस्म के धान के लिए 2420 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा. पिछले वर्ष सूखा पड़ने की वजह से धान की खरीदारी काफी कम हुई थी. पिछले बार करीब 20 प्रतिशत ही धान की खरीदारी हुई थी. कई जिलों में सूखा पड़ने की वजह से किसान धान की बिक्री पूरी नहीं कर पाये थे, लेकिन इस बार जिस तरह से बारिश समय पर हुई है उससे किसानों में काफी वर्षों बाद फिर एक उम्मीद जागी है. इतना ही नहीं इस बार समर्थन मूल्य भी पहले से बढ़ाया गया है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा.
बायोमेट्रिक की व्यवस्था

किसानों का होगा ऑटोमेशन

Related Posts

Latest News

