रांची के अखबारों की सुर्खियां : ट्रेरर फंडिंग मामले में दो कारोबारी गिरफ्तार, मरांडी की घर वापसी तय, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : ट्रेरर फंडिंग मामले में दो कारोबारी गिरफ्तार,  मरांडी की घर वापसी तय, अन्य खबरें

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले अखबारों में आज कई खबरें अहम हैं. अखबारों ने प्रदेश के साथ नेशनल खबरों को भी पहले पन्ने पर जगह दी है.

प्रभात खबर ने लीड खबर दी है कि राज्य के विश्वविद्यालय अब खुद तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियां करेंगे. यह निर्णय उच्च शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. राज्य के विश्वविद्यालयों में 1982-83 के बाद से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में स्थायी नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं. बैठक में कुलपति व प्रतिकुलपति की नियुक्ति से संबंधित प्रारूप परिनियम बना कर विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया. अखबार ने एक दूसरी अहम खबर दी है कि बेतला पार्क में पिता-पुत्र ने हिरण का शिकार किया और घर में उसका मांस बनाने के दौरान पुलिस उन्हें पकड़ कर ले गयी. ध्यान रहे कि हिरण का शिकार प्रतिबंधित है. अखबार ने खबर दी है कि ट्रेरर फंडिग के मामले में दो कारोबारियों को रांची में एनआइए ने गिरफ्तार किया है. इसमें सुदेश केडिया व अजय सिंह शामिल हैं. प्रभात खबर ने जेएनयू हिंसा मामले में आरोपियों की पहचान के दिल्ली पुलिस के एलान की खबर को संक्षेप में दिया है. वहीं, वीडियो केवाइसी को भी आरबीआइ ने मंजूरी दी है यह खबर भी संक्षेप में पहले पन्ने पर है.

 

हिंदुस्तान ने जम्मू कश्मीर में इंटरनेट पर प्रतिबंध के मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लीड खबर बनाया है. सुप्रीम कोर्ट के बयान इंटरनेट का इस्तेमाल मौलिक अधिकार हेडिंग है इस खबर की. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक सप्ताह के भीतर जम्मू कश्मीर में इंटरनेट पर प्रतिबंध की समीक्षा करने को कहा है. वहीं, जेएनयू हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस के प्रेस कान्फ्रेंस को हेडिंग दिया है: जेएनयू हिंसा में आइशी सहित नौ की पहचान. आइशी घोष वामपंथी छात्र संगठन का प्रतिनिधित्व करती हैं और छात्र संघ की अध्यक्ष हैं. हिंसा में उनका सिर फटा था. अखबार ने ट्रेरर फंडिंग की खबर को शीर्षक दिया है: ट्रेरर फंडिंग मामले में एनआइए ने रांची से दो ट्रांसपोर्टरों को दबोचा. अखबार ने ब्रीफ में दो खबर दी है: एक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और दूसरा नागरिकता कानून की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अखबार ने यह खबर भी दी है कि झामुमो का भाजपा में विलय पर फैसला 15 के बाद हो सकता है. वहीं, सारइस मिस्त्री के टाटा संस के चेयरमैन पद पर नियुक्ति पर रोक की खबर भी है. अखबार ने खबर दी है कि विश्वविद्यालय को वेतन निर्धारण का अधिकार मिला. 25 कालेजों में डिग्री की पढाई को मंजूरी व प्राध्यपकों के रिक्त पदों का ब्यौरा तलब इसी मुख्य खबर की साइड स्टोरियां हैं.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: सीआईटी के आठ विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन, 8 लाख का सालाना पैकेज

दैनिक भास्कर ने ट्रेरर फंडिंग में गिरफ्तारी को लीड खबर बनाया है. अखबार ने लिखा है कि आम्रपाली एवं मगध कोल परियोजना में एनआइए की कार्रवाई, ट्रेरर फंडिग मामले में रांची के व्यवसायी सुदेश केडिया सहित दो गिरफ्तार. अखबार ने लिखा है कि लेवी वसूली की प्लानिंग में सुदेश केडिया की सक्रिय भूमिका रहती थी. अखबार ने दूसरी बड़ी खबर बनाया है कि नागरिकता संशोधन कानून देश भर में लागू कर दिया गया है. अखबार ने लिखा है कि गुजरात विधानसभा ने इसके समर्थन में प्रस्ताव पारित किया. आइसीआइसीआइ बैंक की पूर्व चीफ चंदा कोचर की 78 करोड़ की संपत्ति इडी द्वारा जब्त करने की खबर भी अखबार ने दी है. इसके अलावा सारइस मिस्त्री को टाटा समूह का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक भी बाॅटम में है. विश्वविद्यालय में तीसरे व चैथे दर्जे की नियुक्ति की अनुमति संबंधी खबर भी है.

यह भी पढ़ें: Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी

दैनिक जागरण ने लीड खबर बाबूलाल मरांडी के भाजपा में वापस आने की संभावना को बनाया है. अखबार ने इसे शीर्षक दिया है: बाबूलाल की भाजपा में वापसी तय, शुभ मुहूर्त का इंतजार. अखबार ने लिखा है कि 15 जनवरी या उसके बाद कभी भी भाजपा में बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे. साइरस मिस्त्री की नियुक्ति पर रोक व हेमंत सोरेन की दिल्ली में पीएम मोदी से तय मुलाकात की खबर भी पहले पन्ने पर है. इसके अलावा अखबार ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बयान छापा है कि मोमेंटम झारखंड में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. अखबार ने छठी जेपीएससी मामले में हाइकोर्ट का आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखने की खबर भी दी है. अखबार ने यह याद दिलाया है कि आज शिबू सोरेन व बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी