Ranchi news: दशहरा में झारखंड पुलिस अलर्ट, 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की होगी तैनाती
संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस रखेगी नजर

दशहरा के शुभ अवसर पर झारखंड पुलिस ने धार्मिक स्थलों का सुरक्षा बढ़ाने का व्यवस्था किया है. झारखंड में इस बार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. जिले में विशेष शाखा के जवान और अधिकारी सादे लिबास में तैनात किये गये हैं
रांची: दशहरा के अवसर पर झारखंड पुलिस ने राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. पुलिस के निर्देश पर 10 हजार से अधिक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. इनमें 5,030 लाठी बल और 4,975 होमगार्ड के जवान शामिल हैं. इसके अलावा, रैफ की 5, बीडीएस की टीम और अश्रु गैस की 4 कंपनियों की भी तैनाती की गयी है. साथ ही रेंज के डीआईजी के नियंत्रण में 570 जवानों को रिजर्व रखा गया है. ये सभी पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और तुरंत कार्रवाई करेंगे. राज्य के अलग-अलग जिले में विशेष शाखा के जवान और अधिकारी भी सादे लिबाज में तैनात किये गये हैं, जो हर संदिग्धों पर नजर रखेंगे. अगर कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखी, तो वो उस पर तुरंत कार्रवाई के लिए पहल करेंगे. राज्य के विभिन्न जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जिनमें रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, खूंटी सहित अन्य जिले शामिल हैं.
इतने जवान किए जाएंगे तैनात

हजारीबाग : 600
जमशेदपुर : 950
गिरिडीह : 535
खूंटी : 200
सिमडेगा : 250
लोहरदगा : 400
गुमला : 370
चाईबासा : 250
सराइकेला : 200
पलामू : 455
गढ़वा : 250
लातेहार : 200
कोडरमा : 400
रामगढ़ : 270
चतरा : 320
बोकारो : 525
धनबाद : 675
दुमका : 370
देवघर : 260
पाकुड : 200
जामताड़ा : 200
गोड्डा : 250
साहेबगंज : 275
कुल : 10,005