Ranchi News: कल से 7 हज़ार ऊर्जा कर्मी जायेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, हो सकता है ब्लैक आउट

सुबह 10 बजे से धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में ऊर्जा कर्मियों का होगा जुटान

Ranchi News: कल से 7 हज़ार ऊर्जा कर्मी जायेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, हो सकता है ब्लैक आउट
श्रमिक संघ के अध्यक्ष कर्मियों को निर्देश देते हुए.

अजय राय ने बताया कि 6 सूत्री मांग को लेकर किये जाने वाले हड़ताल में राज्य के 7,000 विद्युत कर्मी परोक्ष रूप से शामिल होने जा रहे हैं. इसको लेकर गिरिडीह, चतरा, जमशेदपुर, रामगढ़, लोहरदगा गुमला खूंटी आदि क्षेत्रों का दौरा करने के उपरांत वह राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड ट्रांसमिशन जोन के साथी रांची पहुंच रहे हैं.

रांची: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के हजारों सदस्य कल से हड़ताल पर जाने वाले हैं. हड़ताल की तैयारी को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि 3 अक्टूबर से होने वाले हड़ताल को लेकर राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड ट्रांसमिशन जोन के विद्युत कर्मी तैयार हैं. कल सभी रांची के सेक्टर-3 धुर्वा गोल चक्कर मैदान में पहुंचेंगे.

अजय राय ने बताया कि 6 सूत्री मांग को लेकर किये जाने वाले हड़ताल में राज्य के 7,000 विद्युत कर्मी परोक्ष रूप से शामिल होने जा रहे हैं. इसको लेकर गिरिडीह, चतरा, जमशेदपुर, रामगढ़, लोहरदगा गुमला खूंटी आदि क्षेत्रों का दौरा करने के उपरांत वह राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड ट्रांसमिशन जोन के साथी रांची पहुंच रहे हैं. इससे होने वाले किसी भी परिस्थितियों का जिम्मेवार झारखंड ऊर्जा विकास निगम होगा.

ये है मांग 

  • आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर पुरानी व्यवस्था लागू करे.
  • होमगार्ड के तर्ज पर विद्युत कर्मियों का भी मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय हो.
  • नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता तय हो.
  • 10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों का नियमित नियुक्ति हो.
  • सभी सप्लाई एवं ट्रांसमिशन जोन में हुए एरियर घोटाले की जांच हो.
  • जहां एरियर नहीं दिया गया है, वहां पर उसका भुगतान सुनिश्चित हो. 
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Horoscope: आज का राशिफल Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव
Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा