राष्ट्रीय सेवा योजना ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल का संदेश अपनाएं

दुमका : राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से दुमका में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के दुमका जिला नोडल पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी के नेतृत्व में एवं मुख्य अतिथि काठमांडु विश्वविद्यालय से हिंदी प्राध्यापिका डॉ संजीता वर्मा आमंत्रित रहीं।

इसके साथ ही यहां विभिन्न महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इसमें शिकारीपारा महाविद्यालय की इकाई .2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अनुराधा जायसवाल, एएन कॉलेज से इकाई 4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार झा, इकाई 5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर अन्हद लाल ने अपने.अपने भूमिका को निभायी।
अंत मे दुमका नोडल पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी ने मूर्ति के सामने एकत्रित होकर शपथ दिलाई। इसके साथ ही विभिन्न कॉलेजों के स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया, जिसमें प्रमुख रूप से लखिन्द्र देहरी, सुदीप मंडल, राहुल मंडल, छाया हेंब्रम, हर्ष राज, सायक मिश्रा, मिलन कुमार, अक्षय राय, अंकित गुप्ता, राहुल मंडल, लीलमुनी किस्कू, छाया हेमब्रम, बिमल हेमब्रम, सोनमुनी सोरेन, कृष्टीना मुर्मू आदि ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।