झारखंड : जयमंगल ने अपने ही विधायकों पर दर्ज कराया FIR, हिमंत पर सरकार गिराने का आरोप

रांची : झारखंड की बेरमो सीट से कांग्रेस के विधायक जयमंगल सिंह ने एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिए गए तीन विधायकों के मामलो को नया मोड़ दे दिया है। जयमंगल सिंह ने अपनी ही पार्टी के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप व नमन बिक्सल के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी है।
झारखंड में बेरमो निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने हावड़ा में भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े गए कांग्रेस के 3 विधायकों के खिलाफ शिकायत पत्र लिखा और आरोप लगाया कि तीनों ने उन्हें गुवाहाटी ले जाने और CM हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने के लिए कोलकाता बुलाया था। pic.twitter.com/oKybzCrJRC— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2022
कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 3 विधायकों (इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी) के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की है। प्राथमिकी हावड़ा स्थानांतरित की जाएगी जहां तीनों को उनके कब्जे से नकद वसूली के बाद गिरफ्तार किया गया था।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2022
जयमंगल ने लिखा है कि हावड़ा में भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े गए कांग्रेस के तीन विधायकों ने उन्हें गुवाहाटी ले जाने और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने के लिए कोलकाता बुलाया था। कुमार जयमंगल सिंह द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार बिस्वा ने कथित तौर पर नई सरकार में प्रति विधायक 10 करोड़ रुपये के अलावा एक निश्चित मंत्री पद का आश्वासन दिया, जो वर्तमान झामुमो और कांग्रेस सरकार को गिराने के बाद बन सकता है।
जयमंगल के इन आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है, कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता मेरे संपर्क में हैं। राजनीति की बात नहीं है लेकिन जब एक व्यक्ति 22 साल एक पार्टी में रहता है तो संपर्क तो बनते ही हैं। इसके लिए एफआइआर दर्ज़ करना, पता नहीं कांग्रेस को क्या हो गया है।
कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता मेरे संपर्क में हैं। राजनीति की बात नहीं है लेकिन जब एक व्यक्ति 22 साल एक पार्टी में रहता है तो संपर्क तो बनते ही हैं। इसके लिए FIR दर्ज़ करना, पता नहीं कांग्रेस को क्या हो गया है?: झारखंड के विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आरोपों पर CM हिमंत बिस्वा सरमा pic.twitter.com/cko2kMlM3U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2022
उधर, भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार झारखंड कांग्रेस के 3 विधायकों समेत पांच लोगों को आज कोलकाता में कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले की जांच भी सीआइडी को सौंप दी गयी है।
पश्चिम बंगाल: भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार झारखंड कांग्रेस के 3 विधायकों समेत पांच लोगों को आज कोलकाता में कोर्ट में पेश किया जाएगा। pic.twitter.com/5vLOUStAGx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2022
वहीं, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा है कि इस मामले से झारखंड में भाजपा का ऑपरेशन लोटस उजागर हो गया है, दिल्ली की हम दो जोड़ी झारखंड में वही करना चाहती है जो उन्होंने महाराष्ट्र में इडी का जोर लगाकर किया।
उधर, कांग्रेस हाइकमान ने नकदी के साथ पकड़ाये तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया है।