भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की राज्य सरकार की मंशा नहीं: बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल बोले- झारखंड का विकास एक सपना बनकर रह गया है

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कितना शर्मनाक है कि जिन विभागों का कार्य आम जनता को राहत देना है, वे जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगे हैं.
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज मीडिया में छपी खबर के हवाले से सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से राज्य सरकार पर निशाना साधा. बाबूलाल मरांडी ने कहा, झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग, जिनसे राज्य की नींव मजबूत होनी चाहिए, अब भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़े होकर भ्रष्टाचार का गढ़ बन गए हैं.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कितना शर्मनाक है कि जिन विभागों का कार्य आम जनता को राहत देना है, वे जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगे हैं. सरकार की लचर नीतियां और कमजोर व्यवस्था ने भ्रष्टाचारियों को खुली छूट दे रखी है,ऐसे में झारखंड का विकास एक सपना बनकर रह गया है.
झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग, जिनसे राज्य की नींव मजबूत होनी चाहिए, अब भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़े होकर भ्रष्टाचार का गढ़ बन गए हैं।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 9, 2024
सिर्फ 2024 में अब तक 39 अधिकारियों को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है, वहीं ईडी ने 2024 में 39.28… pic.twitter.com/6yHAQuRGOA