बाबूलाल ने उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और मौत पर हेमंत सरकार को घेरा, बोले- आदमखोर बन गई है अब यह सरकार

मरांडी बोले, भर्ती के नाम पर ये मौत का खेल बंद हो

बाबूलाल ने उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और मौत पर हेमंत सरकार को घेरा, बोले- आदमखोर बन गई है अब यह सरकार
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

बाबूलाल ने एक्स अकाउंट में लिखा है कि झामुमो कांग्रेस की सरकार अब नरभक्षी बन गई है. 5 सालों तक झारखंड के गरीब, दलित, आदिवासियों का हक़ खाते-खाते अब यह सरकार आदमखोर बन गई है. बांग्लादेशी घुसपैठियों को रिझाने में लगी झामुमो को अब आदिवासी- मूलवासी युवाओं का दर्द नहीं दिख रहा.

रांची: उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में गिरिडीह में एक और अभ्यर्थी की मौत पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया है. इस बाबत उन्होंने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट में लिखा है कि झामुमो कांग्रेस की सरकार अब नरभक्षी बन गई है. 5 सालों तक झारखंड के गरीब, दलित, आदिवासियों का हक़ खाते-खाते अब यह सरकार आदमखोर बन गई है. उत्पाद सिपाही की दौड़ में अब तक 19 युवा अपनी जान गवां चुके हैं. आज गिरिडीह में उत्पाद सिपाही की दौड़ में धनवार थाना क्षेत्र के गादी गांव निवासी विरंची राय नामक युवक की मौत हो गई. 8 बेहोश हो गए, कई अस्पताल में इलाजरत हैं. 

हेमंत सोरेन ने ना तो जानलेवा नीति बदली है, ना ही भर्ती स्थलों पर स्वास्थ्य व्यवस्था और ईलाज के पुख्ता इंतजाम किए हैं. नौकरी की आस में एक-एक कर 19 युवा मौत के मुंह में समा चुके हैं. बांग्लादेशी घुसपैठियों को रिझाने में लगी झामुमो को अब आदिवासी- मूलवासी युवाओं का दर्द नहीं दिख रहा. अपनी वोट की राजनैतिक तुष्टिकरण और ज़िद के चलते के और कितने की जना लेंगे हेमंत सोरेन जी? इनके परिवार की आह लगेगी आपको! भर्ती के नाम पर ये मौत का खेल बंद होना चाहिए. राज्य सरकार तुरंत विरंची राय समेत उन तमाम 19 युवकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा करें.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार