Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन  

बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन 

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन  

झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुवात भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की छाया चित्र पर विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार एवं निदेशिका संगीता शर्मा के द्वारा पुष्प अर्पित कर की गयी.  

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुवात भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की छाया चित्र पर विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार एवं निदेशिका संगीता शर्मा के द्वारा पुष्प अर्पित कर की गयी. इस अवसर पर छात्रों के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसे विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कराया गया. 

प्रार्थना सभा का कमांड राहुल सम्राट ने, प्रार्थना गीत एवं स्कूल गीत अर्चना धर, प्रतिज्ञा प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार, सुविचार सत्यभामा ठाकुर, न्यूज़ संदीप कुमार ने, स्कूल न्यूज़ अनुराधा सिंह ने कविता पाठ लक्ष्मी कुमारी एवं कृष्णा भट्टाचार्य ने, क्विज राहुल मिश्रा ने एवं मंच संचालन सुप्रीत कौर ने किया. 

इस अवसर पर प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में युवा दिमागों के पोषण और छात्रों के बीच रचनात्मकता, करुणा और लचीलेपन को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया और उज्जवल भविष्य को आकार देने में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. निदेशिका संगीता शर्मा ने दिन के कार्यक्रमों में छात्रों के उत्साह और सक्रिय भागीदारी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने समग्र विकास के लिए सहायक वातावरण बनाने में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने दयालुता, ईमानदारी और कड़ी मेहनत के महत्व के बारे में प्रेरणादायक शब्द भी छात्रों के साथ साझा किया. 

कार्यक्रम में कक्षा पीजी से अष्ठम तक के छात्रों के लिए शिक्षकों द्वारा गेम्स एक्टिविटी का आयोजन किया गया एवं प्रेरणादायक मूवी दिखाया गया. कक्षा नवमी से बारहवीं तक के छात्रों की संयुक्त क्रिकेट टीम का मुकाबला प्राचार्य एकादश की टीम से हुआ, जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्राचार्य एकदाश की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 96 रन स्कोर किया. जिमसें प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने 49 रन, सलीम ने 18 रन का योगदान रहा.  

Read More.. Bokaro News: नगर उद्यान में जुटे गांधीवादी, जनजागरण अभियान तेज करने का फैसला

छात्र एकादश की तरफ से सुधांशु ने 2 एवं सौरव ने 1 विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी छात्र एकादस की टीम 8.4 ओवरों में 60 रन पर सिमट गयी, जिसमे हार्दिक ने 15 रन, तनिष्क एवं सौरव ने 13-13 रनों का योगदान दिया. वहीं प्राचार्य एकादश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने 6 विकेट, सूरज कुमार एवं दीपेश सिंह ने 2-2 विकेट लिया. प्राचार्य एकादश की टीम ने 36 रनों से मैच जीत लिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही.

Read More.. Sahebganj News: विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, मोटरसाइकिल यात्रा का ऐलान

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें