ठक्कर बापा मध्य विद्यालय बनेगा मॉडल स्कूल: सरयू राय

राज्य सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

ठक्कर बापा मध्य विद्यालय बनेगा मॉडल स्कूल: सरयू राय

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित ठक्कर बापा मध्य विद्यालय को जल्द ही मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। यह निर्णय सरयू राय की अध्यक्षता में हुई विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में छात्रों और अभिभावकों ने भी भाग लिया।

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, धातकीडीह को जल्द ही मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी। सोमवार को सरयू राय की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस बैठक में छात्र संसद के सदस्य और अभिभावक भी शामिल हुए। 

बैठक में यह तय किया गया कि विद्यालय को मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाए। मॉडल स्कूल बन जाने पर बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी और ख्याति भी बढ़ेगी। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा। 

यह भी तय हुआ कि स्कूल के सामने के मैदान को बच्चों के खेलने-कूदने के लायक बनाया जाए। यह भी तय हुआ कि विद्यालय में जो यूआरसी का ऑफिस है, उसके लिए अलग से रास्ता निकाला जाए ताकि जो जिले भर से संबंधित लोग आते रहते हैं, उससे विद्यालय के पठन-पाठन में कोई बाधा न हो। अभी पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज
Sahebganj News: सदर अस्पताल ने हटिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
“कलमकार कुंभ” में सजा साहित्य का महाकुंभ, कई पुस्तकों का भव्य विमोचन
Deoghar News: 18 वर्षीय छात्रा लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड में हाई अलर्ट: एक दिन में तीन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Jamshedpur News: जज्बा और मेहनत से मिलती है जीत: सरयू राय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पलामू में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सीओ की गाड़ी को मारी टक्कर
Palamu News: भरोसे का खून! अपने ही घर में हुआ दिल दहला देने वाला कांड, सगे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें