Giridih News : गावां में चोरी-डकैती से दहशत, एक ही रात 6 घरों से लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर

गदर पंचायत के ग्राम गदर में चोरों का तांडव, नकदी, जेवर और घरेलू सामान चोरी

Giridih News : गावां में चोरी-डकैती से दहशत, एक ही रात 6 घरों से लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर

गिरिडीह के गावां प्रखंड में चोरी-डकैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। गदर पंचायत के ग्राम गदर में बीती रात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

गिरिडीह : शुभम कुमार गिरिडीह गावां प्रखंड में एक बार फिर चोरी और डकैती की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। बीती रात गदर पंचायत अंतर्गत ग्राम गदर में चोरों ने एक के बाद एक छह घरों को निशाना बनाया। चोरों ने जागेश यादव, अशोक यादव, जहांगीर आलम, मकसूद आलम समेत कुल छह घरों से नकदी, सोना-चांदी, बर्तन आदि की चोरी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही भाकपा माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव मौके पर पहुंचे और चोरी की मुआयना किया। उन्होंने तुरंत स्थानीय प्रशासन को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने जल्द मामले के उद्भेदन का आश्वासन दिया।

इस दौरान सकलदेव यादव ने कहा कि पिछले एक साल में गावां प्रखंड में 123 घरों में चोरी-डकैती और 46 डीजल पंप सेट की चोरी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। उन्होंने गिरिडीह पुलिस अधीक्षक से अपराध पर रोक लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Edited By: Mohit Sinha
Tags: Giridih news भाकपा माले Law and Order Police Investigation jharkhand crime news गिरिडीह समाचार Giridih Police local news Jharkhand crime in jharkhand Gawan Block Police action पुलिस कार्रवाई झारखंड खबर पुलिस जांच झारखंड अपराध अपराध नियंत्रण थाना प्रभारी ग्रामीण सुरक्षा कानून व्यवस्था Local Administration crime report rural crime गिरिडीह अपराध house burglary robbery incident burglary case night theft Gawan theft Giridih robbery Gadar Panchayat crime burglary in village rural theft theft panic village security theft cases cash and jewellery theft criminal gang public fear Indian rural crime theft in India security concern गावां चोरी गिरिडीह चोरी गदर पंचायत चोरी गावां डकैती गांव में चोरी चोरों का आतंक ग्रामीण इलाका चोरी नकदी चोरी सोना चांदी चोरी ग्रामीण दहशत गावां प्रखंड घर में चोरी रात की चोरी चोर गिरोह स्थानीय समाचार चोरी की वारदात सकलदेव यादव अपराध बढ़ोतरी प्रशासन विफलता

Related Posts

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें