Giridih News: 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने किया सरेंडर

रामदयाल महतो पर गिरिडीह में 54 मामले हैं दर्ज.

Giridih News:  10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने किया सरेंडर
नक्सली रामदयाल महतो ने किया सरेंडर.

रामदयाल महतो को इनाम की राशि दस लाख रुपये दिये जायेंगे. साथ ही घोषित पुनर्वास नीति का लाभ भी दिया जायेगा. बता दें कि रामदयाल महतो पर गिरिडीह में अलग अलग थानों में 54 मामले दर्ज हैं. वहीं धनबाद जिला में भी 11 मामलों में संलिप्ता है. रामदयाल महतो कई बड़े घटनाओं को अंजाम दे चुका है

गिरिडीह: नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे आत्मसमर्पण नीति के तहत अब तक कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इसी के तहत आज शनिवार को 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने भी सरेंडर कर दिया. वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था. गिरिडीह जिले की पुलिस की पहल पर रामदयाल महतो ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया. रामदयाल महतो ने शनिवार को गिरिडीह के पपरवाटांड स्थित पुलिस कार्यालय में डीआईजी सुनील भास्कर, एसपी विमल कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया. मौके पर  154वीं सीआरपीएफ बटालियन के सेकंड इन कमांडर दलजीत सिंह भाटी, 35वीं वाहनी एसएसबी के कमांडेंट संजीव कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

डीआईजी सुनील भास्कर ने बताया कि झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नयी दिशा एक नयी पहल से प्रभावित होकर भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा उर्फ अमर दा ने आत्मसमर्पण किया है. इन्हें इनाम की राशि दस लाख रुपये दिये जायेंगे. साथ ही घोषित पुनर्वास नीति का लाभ भी दिया जायेगा. बता दें कि रामदयाल महतो पर गिरिडीह में अलग अलग थानों में 54 मामले दर्ज हैं. वहीं धनबाद जिला में भी 11 मामलों में संलिप्ता है. रामदयाल महतो कई बड़े घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार