Dhanbad News: एसएसपी के निर्देश पर कोने-कोने में चला 'एंटी क्राइम' अभियान

पुलिस की चेतावनी: आने वाले दिनों में और भी सख्त होंगे चेकिंग के नियम

Dhanbad News: एसएसपी के निर्देश पर कोने-कोने में चला 'एंटी क्राइम' अभियान
(फोटो)

धनबाद में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में शनिवार रात व्यापक 'एंटी क्राइम चेकिंग अभियान' चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए 1236 वाहनों की जांच की और संदिग्धों की तलाशी ली। नियमों के उल्लंघन पर दर्जनों वाहनों के चालान काटे गए। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में शांति बनाए रखने के लिए अपराधियों और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।

धनबाद: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को शाम से लेकर रात तक व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की।

अभियान के दौरान कुल 1236 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। जिन वाहनों के कागजात अधूरे या गलत पाए गए, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया। साथ ही चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

चेकिंग के क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई और उनकी पहचान का सत्यापन भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलती है और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव होता है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने आम लोगों से अपील की कि वे जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें और वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे

Read More.. Pakur News: एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें