बुलेट पर भारी पड़ा बैलेट का वार, चार सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान

बुलेट पर भारी पड़ा बैलेट का वार, चार सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान

स्टेट ब्यूरो: लोकसभा चुनाव के छठे व झारखंड के तीसरे चरण में भाकपा माओवादियों के बहिष्कार के बावजदू बुलेट पर बैलेट का वार भारी साबित हुआ। बहिष्कार का जरा भी प्रभाव नहीं रहा। मतदाताओं ने खुलकर वोट किया। मतदान के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जो हमारे जवानों व प्रशासनिक तबके की बड़ी उपलब्धी मानी जा सकती है। चुनाव के दौरान उग्रवाद प्रभाव वाले इलाकों में जमकर मतदान हुआ। भाकपा माओवादियों के वोट बहिष्कार को धत्ता बताते हुए पूरे उत्साह के साथ ग्रामीण वोट डालने पहुंचे।
उग्रवाद प्रभावित इलाकों में मतदान की गतिविधियों की पूरी मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय द्वारा की जा रही थी। झारखंड की 4 लोकसभा सीटों के लिए 65.17 फीसद मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक सर्वाधिक और शांतिपूर्ण ढंग से सिंहभूम में 67.68 फीसद वोटिंग हुई। नक्‍सल प्रभावित इस इलाके में सबसे बढ़- चढ़कर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गिरिडीह में 65.93, धनबाद में 61.90 और जमशेदपुर में 66.44 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया। लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदाताओं की लंबी कतार सफलता की कहानी बताने को काफी थी। रविवार को वोट के लिए नियत समय 7 बजे से करीब एक घंटे पहले ही बड़ी संख्‍या में मतदाता वोट डालने बूथों पर पहुंच गए। महिलाओं व युवाओं में वोट डालने को लेकर खासा उत्‍साह देखा गया। पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा इलाके में नक्सलियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने का असफल प्रयास किया। इस बाबत तत्काल पंहुचे जवानों ने मोर्चा संभालते हुये जवाबी फायरिंग की। फायरिंग गोईलकेरा के नरसंडा में में स्थित एक स्कूल में की गई, जो मतदान केंद्र था। फायरिंग चौकीबुरू पहाड़ के के पास से ही हुई।

[URIS id=8357]

धनबाद में निर्दलीय प्रत्‍याशी सिद्धार्थ गौतम के प्रचार वाहन में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद के साथ चार लोगों के पकड़े जाने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि खबर लिखे जाने तक नही हुई थी। वासेपुर में मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्‍या में मुस्लिम मतदाता वोट डालने पहुंचे थे। गिरिडीह के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र पीरटांड़ में शांतिपूर्ण मतदान हुआ । जमशेदपुर के झामुमो उम्‍मीदवार चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्‍लंघन के मामले में धालभूमगढ़ से गिरफ्तार किया है। सिंहभूम के मंझगांव इलाके में एक मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट के बीच पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता का हाथ टूट जाने की खबर है।
उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद मतदाताओं ने जमकर अपने मत का प्रयोग किया। झारखंड की चार सीटों पर वोट देने वालों में महिलाओं ने बाजी मारी हुई है। उनमें पहले मतदान फिर जलपान का क्रेज दिख रहा है। धनबाद के कतरास, गिरिडीह लोकसभा के नक्सल प्रभावित टुंडी के बूथों पर उमस भरी गर्मी के बावजूद लोग मतदान केंद्रों पर डटे हैं। महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ यहां के बूथों पर दिख रही है। पूर्वी टुंडी के बलरडीह बूथ पर लोग 3 किलोमीटर दूर से वोट देने के लिए पहुंचे।
झारखंड ने बनाया रिकॉर्ड:
निर्वाचन आयोग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रविवार को हुये मतदान में झारखंड में सुबह नौ बजे तक सर्वाधिक मत प्रतिशत दर्ज किया गया। यहां की चार सीटों पर करीब 15 फीसद वोट डाले गए। जबकि बिहार में 9.03, हरियाणा में 3.74, मध्‍य प्रदेश में 4.01, उत्‍तर प्रदेश में 6.86, पश्चिम बंगाल में 6.58 और दिल्‍ली में महज 3.74 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिये।
पुलिस दिनभर चलाती रही अभियान, सुरक्षित माहौल में वोट की चोट:
राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर डीआईजी लोकसभा के तहत आने वाले उग्रवाद प्रभावित इलाकों में पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने सुबह से ही रोड ओपन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। पुलिस बलों को पैदल इलाके में घूमकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करवाया गया। घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस बलों ने टूटी सड़कों पर गश्ती से परहेज किया। बम डिस्पोजल टीम द्वारा भी नक्सल प्रभाव वाले इलाकों में दिनभर अभियान चला। घोर संवेदनशील इलाके में पुलिस का सर्वाधिक मूवमेंट रहा।
हर जगह ड्रोन से मॉनिटरिंग:
नक्सल प्रभाव वाले इलाके में उग्रवादी संगठनों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए सुरक्षाबलों ने ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। नक्सल प्रभाव वाले इलाके में ड्रोन से वीडियोग्राफी भी करायी जा रही थी।
रघुवर, शिबू, अजय, सरयू सहित कई ने दिया वोट:
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर रविवार को देश में छठे और राज्य में तीसरे चरण के लि‍ए हो रही वोटिंग में चार सीटों गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम संसदीय सीट के लिए वोट डाले गये। इस बाबत मुख्यमंत्री रघुवर दास, जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, जेएमएम से बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाडंगी, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय सहित कई दिग्गजों ने मतदान किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन