Chaibasa News: अब एक ही छत के नीचे रहेंगे बीडीओ, सीओ एवं कर्मी

मंत्री दीपक बिरुवा ने स्टाफ क्वार्टर का किया उदघाटन

Chaibasa News: अब एक ही छत के नीचे रहेंगे बीडीओ, सीओ एवं कर्मी
मंत्री दीपक बिरुवा ने स्टाफ क्वार्टर का किया उदघाटन.

झारखंड के सभी प्रखंड में बीडीओ सह सीओ एवं अन्य कर्मियों का आवास काफी पूर्व ही जर्जर हो चुका था. प्रखंड मुख्यालय में आवास नहीं रहने के कारण पदाधिकारी एवं कर्मी प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहते हैं. अब सभी पदाधिकारी एवं कर्मी 24 घंटे प्रखंड मुख्यालय परिसर में ही रहेंगे. जिससे उन्हें अपना कार्य निपटाने में सहुलियत होगी.

चाईबासा: झींकपानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, पर्यवेक्षक स्तर, तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के रहने का आवास बनकर तैयार हो गया. शुक्रवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि अब आवास का निर्माण हो जाने से पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य कर्मियों को एक ही छत के नीचे रहने की सुविधा उपलब्ध होगी. हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में आम जनता के साथ पदाधिकारी एवं कर्मियों का भी ख्याल रखती है.

झारखंड के सभी प्रखंड में बीडीओ सह सीओ एवं अन्य कर्मियों का आवास काफी पूर्व ही जर्जर हो चुका था. प्रखंड मुख्यालय में आवास नहीं रहने के कारण पदाधिकारी एवं कर्मी प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहते हैं. अब सभी पदाधिकारी एवं कर्मी 24 घंटे प्रखंड मुख्यालय परिसर में ही रहेंगे. जिससे उन्हें अपना कार्य निपटाने में सहुलियत होगी. कार्यपालक अभियंता जितेंद्र पासवान ने बताया कि चार ब्लॉक में 24 फ्लैट बने हैं. बीडीओ सह सीओ के लिए दो, पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारी के लिए आठ, तृतीय वर्ग कर्मी के लिए आठ एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मी के लिए आठ आवास का निर्माण हुआ है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा आइंद समेत कार्यपालक अभियंता जितेंद्र पासवान समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप