Chaibasa News: गोरिया डूबा सड़क में बरती जा रही है घोर अनियमितता, आठ इंच की जगह हो रहा है चार इंच ढलाई

सीमेंट की जगह डस्ट मिलाकर की जा रही है ढलाई

Chaibasa News: गोरिया डूबा सड़क में बरती जा रही है घोर अनियमितता, आठ इंच की जगह हो रहा है चार इंच ढलाई
पीसी सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने से ही पता चलता है कि कितनी अनियमितता बरती जा रही है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल बेहरा ने डीएमएफटी का मतलब डाका मोनोपोली फंड बताया. उन्होंने कहा, उक्त सड़क की गुणवत्ता जांच के लिए महामहिम राज्यपाल से गुहार लगाई जाएगी. पूरे योजना की वीडियोग्राफी कर पीएमओ को भेजी जाएगी.

चाईबासा: डीएमएफटी फंड से क्रियान्वित गोरिया डूबा बेल पीसी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है. सड़क की ढलाई आठ इंच की जगह कही चार तो कही पांच इंच की जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है न संवेदक द्वारा प्राक्लन संबंधी कोई सूचना पट लगाई गई है न ग्रामीणों को कार्य संबंधी कोई जानकारी दी गई है. पुरानी अलकतरा सड़क पर सीधे ढलाई की जा रही है. न सड़क से ब्लैक कॉटन को हटाया गया है न सड़क को लेबलिंग की गई है. सड़क पर क्यूरिंग भी नही की जा रही है. सीमेंट बचाने के लिए आधा सीमेंट आधा डस्ट डाला जा रहा है. सड़क एक ओर से बन रही है तो दूसरे और से उखड़ रही है. 

भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल बेहरा ने सड़क की गुणवत्ता का जायजा लिया. उन्होंने कहा ये सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. सीमेंट काफी कम मात्रा में दी जा रही है. घटिया मटमैला बालू का उपयोग किया जा रहा है. सीमेंट आधा, आधा डस्ट मिलाकर सीमेंट बचाया जा रहा है. डस्ट से ढलाई की जा रही है. सड़क से ब्लैक कॉटन को भी नही हटाया गया है. डीएमएफटी का मतलब डाका मोनोपोली फंड हो गया है. पूरे जिले में जितनी भी डीएमएफटी से योजनाएं हुई है. सबों की उच्च स्तरीय जांच हुई तो ये अब तक का सबसे बड़ा घोटाला होगा. सत्यपाल बेहरा ने कहा, उक्त सड़क की गुणवत्ता जांच के लिए महामहिम राज्यपाल से गुहार लगाई जाएगी. पूरे योजना की वीडियोग्राफी कर पीएमओ को भेजी जाएगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार