Bokaro news: कोयला और धुलाई से हो रही प्रदूषण से ग्रामीण आक्रोशित, कल करेंगे विरोध प्रदर्शन

मामले में ग्रामीणों ने बोकारो उपायुक्त को लिखा पत्र

Bokaro news: कोयला और धुलाई से हो रही प्रदूषण से ग्रामीण आक्रोशित, कल करेंगे विरोध प्रदर्शन
प्रदूषित हो रहीं सड़के व पर्यावरण

जबतक इस प्रदूषण की रोकथाम को लेकर कोई बड़ा निर्णय नहीं किया जाता तबतक ग्रामीण आंदोलन जारी रखेंगे।

बोकारो: जैनामोड़ मुख्य मार्ग में हाईवा वाहन से ओवरलोड कोयला और छाई ढुलाई से हो रहे प्रदूषण के खिलाफ पिछरी उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों ने 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन करने का निर्णय लिया और बोकारो उपायुक्त को पत्र लिखा है। 

पत्र में लिखा है कि इस मार्ग में रोजाना हजारों की संख्या में ओवरलोड हाईवा का परिचालन होने से भयंकर प्रदूषण फैलता है। जिससे मार्ग में चलने वाले बाइक सवार दुर्घटना के शिकार होते हैं। वही छोटे छोटे स्कूली बच्चे के गुजरने से आंखों में छाई के कण पड़ जाता है। जिससे बच्चों के आंख में प्रभाव पड़ता है और उसे पठन पाठन करने में दिक्कत होती है।

कहा कि ओवरलोड वाहन के चलने से फुसरो-जैनामोड़ मार्ग में जगह-जगह सडक टूट कर जर्जर हो गया है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गयी है. रात के अंधेरे में वाहन सवार दुर्घटना के शिकार होते है. कहा कि इस सड़क में सीसीएल और डीवीसी से हाईवा द्वारा कोयला और छाई की ढुलाई किया जाता है. जबकि इन दोनों कंपनियों द्वारा सड़क में पानी छिड़काव नहीं किया जाता है। 

जबतक इस प्रदूषण की रोकथाम को लेकर कोई बड़ा निर्णय नहीं किया जाता तबतक ग्रामीण आंदोलन जारी रखेंगे। पत्र में सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, झामुमो नेता घुनू हांसदा, बिनोद साव, अर्जुन सिंह, राम भजन लायक, बजरंगी मिश्रा, पवन मिश्रा आदि के हस्ताक्षर है।

यह भी पढ़ें: पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU