Bokaro News: इंटर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन
मुख्य अतिथि अनुप कुमार दत्त ने किया उद्घाटन
बोकारो: स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड के तत्वावधान एवं बीएसएल के क्रीडा एवं नागरिक सुविधाएं विभाग की मेजबानी में 17 मार्च से सेक्टर-3 स्थित स्टील क्लब एंड रिक्रिएशन सेन्टर में इंटर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इंटर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप - (2025 -2026) का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त के द्वारा किया गया।
इस मौके पर महाप्रबंधक (एल एंड ए) सी आर के सुधांशु, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) धर्मेंद्र कुमार, उप महाप्रबंधक (एल एंड ए) आलोक कुमार उपस्थित थे।इंटर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बोकारो स्टील प्लांट सहित भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, इस्को स्टील प्लांट, सलेम स्टील प्लांट, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, टाटा स्टील तथा जेएसडब्ल्यू बेल्लारी की कुल 9 टीमें भाग लेंगी. चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
