Bokaro News: नगर उद्यान में जुटे गांधीवादी, जनजागरण अभियान तेज करने का फैसला
जलवायु परिवर्तन और निजीकरण पर भी हुई चर्चा
बोकारो के नगर उद्यान में ट्रू गांधीयन समूह की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता तारकेश्वर महतो ने की। इस दौरान समूह द्वारा किए गए पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई।
बोकारो: रविवार को स्थानीय नगर उद्यान में ट्रू गांधीयन समूह की बैठक हुई। बैठक में समूह द्वारा किये गये कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समूह के अध्यक्ष तारकेश्वर महतो उर्फ तारा बाबू ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समूह पिछले दो वर्षों से लगातार गांधी जी के विचार प्रसारित करने के साथ अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी सक्रिय रहा है।
शैलेश कुमार दुबे ने रांची में गत दिनों हुए जलवायु परिवर्तन, निजीकरण और जन कल्याण पर हुए राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में प्रस्तुत प्रस्तावों की जानकारी दी। सचिव रीतेश चौबे ने समूह के पिछले दिनों किये कार्यक्रमों की जानकारी दी। अगला कार्यक्रम गांव की तरफ चलने और जनजागरण जैसे कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता बतायी। साथ ही शीघ्र ही संस्था का निबंधन कराने का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

