खूँटी से गायब नाबालिग लड़कियों को दिल्ली से किया गया रेस्क्यू

खूँटी से गायब नाबालिग लड़कियों को दिल्ली से किया गया रेस्क्यू

खूँटी: मानव तस्करी की शिकार लड़कियों को झारखंड पुलिस ने सफलता पूर्वक बचा लिया हैखूँटी जिला से कई शिकायतें मिली थी, जिसमें नौकरी के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा लड़कियों को गायब कर दिया हैदरअसल, जानकारी के मुताबिक झारखंड में काम कर रही कई प्लेसमेंट एजेंसियां प्लेसमेंट के नाम पर नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जाकर मोटी रकम में बेच देते हैं। 

इन्हीं मामलों के आलोक में डीसीपीयू, खूँटी पुलिस और सीडब्ल्यूसी की टीम ने खूँटी से गायब दस लड़कियों को दिल्ली में विभिन्न जगहों से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू की गयी बच्चियों की आयु 14 से 20 साल की हैं। रेस्क्यू अभियान में दिल्ली पुलिस एवं सीडब्लूसी दिल्ली का भी अहम योगदान रहा। सभी लड़कियां राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह 10.30 बजे रांची पहुंची। हालाँकि रेस्क्यू टीम के सदस्य ने बताया सूचना के अनुसार तक़रीबन 25 से 30 लड़कियों को बचाना था, लेकिन प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा इसकी भनक लगने पर उन्होंने दर्जनों लड़कियों को छुपा दिया, जिस कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वहीँ खबर है कि मानव तस्करी पर संज्ञान लेते हुए खूँटी के उपायुक्त ने गायब लड़कियों की रेस्क्यू के लिए टीम तैयार करने का आदेश दिया थाउसी आदेश के आलोक में टीम बनाकर दिल्ली भेजा गया था। इस बचाव कार्य को लेकर बाल कल्याण समिति खूँटी के सदस्य बैद्यनाथ कुमार ने रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किये.  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम 
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
Nirjala Ekadashi 2026 Vrat Niyam: व्रत रखने वाले जरूर जान लें ये 9 नियम, तभी मिलेगा पूरा पुण्य फल
Dhanbad News: बाघमारा में अवैध खनन के खिलाफ अभियान, सीआईएसएफ-पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी
करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ
Koderma News: बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता शिविर
CUET 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु कुमार सिंह बने स्कूल टॉपर
Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Giridih News: युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य, नशे से रहें दूर: एसडीएम संतोष गुप्ता