विधानसभा सत्र में छाया रहा डीवीसी के बिजली कटौती का मुद्दा

विधानसभा सत्र में छाया रहा डीवीसी के बिजली कटौती का मुद्दा

रांची: झारखंड विधान सभा के बजट सत्र में गुरुवार को बिजली कटौती का मुद्दा छाया रहा। सदन में कार्यवाही शुरू होते ही पूरे झारखंड में डीवीसी की बिजली कटौती का मामला गूंजा। सत्र में विधायकों ने कहा कि वर्तमान में जिलों को दिनभर में सिर्फ चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।

ज्ञात हो कि झारखंड बिजली वितरण निगम को डीवीसी को 4995 करोड़ रुपयों की राशि चुकानी है। यह राशि गत वर्ष के नवम्बर माह से बकाया है। इसे लेकर डीवीसी ने राज्य सरकार को 25 फरवरी से बिजली कटौती को लेकर  अल्टीमेटम दिया था, जिसे आग्रह कर तीन दिन आगे यानी 28 फरवरी तक के लिए बढ़ाया गया। लेकिन 28 फरवरी को राशि भुगतान न होने की स्थिति में डीवीसी के मुख्यालय ने बिजली कटौती का आदेश जारी कर दिया था।

इसके अलावा भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सदन को आश्वस्त किया कि भाजपा के विधायक नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे को लेकर सदन की कार्यवाही को प्रभावित नहीं करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
Bokaro News: प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Palamu News: बाल संरक्षण और किशोर विकास को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक
Pakur News: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर, बुलाई बैठक
Pakur News: जिले में खुलेंगे तीन नए स्पोर्ट्स डे बोर्डिंग केंद्र, उपायुक्त ने दी हरी झंडी
Pakur News: कंचनगढ़ गुफा और लीलातरी पर्यटन स्थल का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न