Koderma News: बच्चों को संस्कार पूर्ण शिक्षा देना स्कूलों का अनिवार्य दायित्व: डॉक्टर नीरा यादव

Koderma News: बच्चों को संस्कार पूर्ण शिक्षा देना स्कूलों का अनिवार्य दायित्व: डॉक्टर नीरा यादव
स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान सह आभार कार्यक्रम में उपस्थित हुई विधायक नीरा यादव

कोडरमा: समाज राज्य व सम्पूर्ण रास्ट्र को सबल स्वस्थ व परिपूर्ण बनाने के लिए जरुरी है की सभी संचालित स्कूलों द्वारा अध्यनरत बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करें। पूर्व शिक्षा मंत्री व कोडरमा विधायक डॉक्टर नीरा यादव ने संग्रामडीह स्थित एस डी रेसिडेनशियल स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान सह आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुये यह बात कही। मौके पर विधायक नीरा यादव वरीय नेता रमेश हर्षधर बी एन पी वर्णवाल ताहिर हुसैन सचिदानंद सिंह धर्मेंद्र सिंह तौफिक हुसैन धर्मेंद्र सिंह दिलीप यादव सिद्धि कुमार अशोक कुमार दिलीप यादव संजीव कुमार महेंद्र कुमार समेत अन्य कई लोगों ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर नीरा यादव समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का  संचालन स्कूल के प्राचार्य सीताराम शर्मा कर रहे थे । मौके पर डॉक्टर नीरा यादव ने स्कूल प्रबंधन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की इस विधालय के द्वारा आसपास के ग्रामीण हलकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा अच्छे माहौल में दी जा रही है यह सार्थक कदम है। ग्रामीण बच्चों को काफी सहुलियत मिल रही है। स्कूल को बेहतर बनाने में उन्होनें सार्थक सहयोग देने की बात कही। मौके पर वरीय शिक्षा विद और स्कूल एसोसिएशन के अध्यछ बी एन पी वर्णवाल ने स्कूल की बेहतर गतिविधियों की चर्चा की। वरीय नेता व समाजसेवी रमेश हर्षधर ने कहा की ग्रामीण इलाकों के बच्चों को यहां बेहतर शिक्षा दी जा रही है यह काबिले तारिफ है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे स्कूल के प्राचार्य सीताराम शर्मा ने विस्तृत जानकारी दी और बच्चों के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। मुख्य अतिथि नीरा यादव द्वारा स्कूल के कई बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया । इस मौके पर प्रवीण कुमार विजय कुमार दीपक कुमार दिनेश सिंह उपेन्द्र सिंह छोटु पंडित समेत काफी संख्या में आसपास के लोग स्कूल के शिक्षक कर्मचारी मौजूद थे । मौके पर सबों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement