जनसंवाद की साप्ताहिक समीक्षा: 15 दिनों में करें व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन भुगतान

जनसंवाद की साप्ताहिक समीक्षा: 15 दिनों में करें व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन भुगतान

रांची: झारखंड सरकार के विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने राज्य के माध्यमिक एवं उच्चतर विद्यालयों में कौशल विकास योजना के तहत कार्यरत प्रशिक्षकों को सितंबर 2018 से अब तक बकाया मानदेय का भुगतान हर हाल में 15 दिन के भीतर कराने का निर्देश दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज मामलों की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने कई शिकायतों का निबटारा किया।

यह भी पढ़ें: सभी प्रखंडों में एक- एक लीडर स्कूल विकसित करें: मुख्य सचिव

शिकायत को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के नोडल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के संचालन के लिए जिन संस्थाओं से करार किया गया है, उनकी लापरवाही की वजह से मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने कहा कि जब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से इस मद में राशि नियमित रूप से जारी की जा रही है तो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि स्कूलों में कार्यरत प्रशिक्षकों को हर महीने नियमित रूप से मानदेय का भुगतान हो। साप्ताहिक समीक्षा के दौरान श्री सिंह ने 20 शिकायतों की समीक्षा की व तत्काल कार्रवाई का निर्देश भी दिया। विशेष सचिव ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षारता विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि राज्यभर में बकाये पैसे व आवंटन संबंधी मामलों को 15 दिनों के भीतर निष्पादित कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें: निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखी जाए: चुनाव आयोग

यह भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक सफर: झारखंड आंदोलन से मंत्री पद तक की यात्रा

साहेबगंज की बबीता कुमारी को तीन वर्ष बाद भी अब तक मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ नहीं दिये जाने की शिकायत पर जिला के नोडल अधिकारी ने बताया कि योजना की स्वीकृति हो गयी है और एक सप्ताह के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। सरायकेला-खरसावां में वर्ष 2008 के नगर – पंचायत चुनाव में सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा किए गए कार्य के एवज में बकाया भुगतान की शिकायत पर विभागीय अधिकारी ने जानकारी दी कि भुगतान के लिए आवंटन उपलब्ध करा दी गयी है। इसपर विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने जिला के नोडल अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी