Weather News: झारखंड में 27 सितंबर तक मौसम का बदला रहेगा मिजाज़, कई राज्यों मे भी होगी भारी बारिश
सुबह हुई झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होगा. 25 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश होगी. जबकि, 26 और 27 सितंबर को उत्तर-पूर्वी इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं.
रांची: मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिन भर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राजधानी राँची समेत पूरे राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था. इस वजह से लोगों को थोड़ी गर्मी का भी एहसास होने लगा था लेकिन रांची में आज अचानक हुई आंधी तूफान के साथ बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है.
25 सितंबर से भारी वर्षा
मौसम विभाग, रांची ने बताया है कि कई राज्यों में अब बारिश की संभावना बनी है. मौसम विज्ञान केंद्र राँची द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें तो 25 सितंबर से भारी वर्षा होगी. 27 सितंबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश बारिश होने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा. राज्य के कुछ हिस्सों में में मेघगर्जन के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है.

सुबह से हो रही हल्की बारिश



