अवैध संबंध का शक: युवक की सिर कुचलकर हत्या

अवैध संबंध का शक: युवक की सिर कुचलकर हत्या

रांची: राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर रातू थाना क्षेत्र में एक युवक के सिर को बुरी तरह कुचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दिलीप कुमार के रुप में की गई है। यह यहीं के बजरा का रहने वाला था व जमीन के धंघे से जुड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

[URIS id=8357]

रातू के सिमलिया में इस युवक की लाश नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके सिर पर गहरे जख्म के निशान थे, पुलिस ने उसके बाइक को घटनास्थल से कुछ दूर के पास से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात दिलीप अपने घर से निकला था, इसके बाद देर रात उसकी हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस के समक्ष इस बात का खुलासा हुआ है कि दिलीप का सिमलिया इलाके में ही रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध था। ऐसे में प्रतित होता है कि इसी वजह से दिलीप की हत्या की गई है। जिस महिला से दिलीप का अवैध संबंध बताया जा रहा है। वह अपने पति के साथ फरार हो चुकी है। इधर पुलिस पूरे मामले को लेकर पड़ताल में जुट गई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम