Ranchi news: 16वीं झारखण्ड राज्य पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता-2024 का हुआ आगाज़
जैप वन ग्राउंड में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खेल विजन को साकार करने के लिए खेल नितियों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे की झारखण्ड राज्य खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन सके.
रांची: 16वीं झारखण्ड राज्य पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता-2024 का सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिथलेश कुमार ठाकुर, मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड, सरकार ने उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में राज्य के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची अनुराग गुप्ता महोदय की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम में मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने उद्घाटन समारोह में अपने सम्बोधन के दौरान समारोह में आये हुए सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं उपस्थित प्रशिक्षक / खिलाड़ी/टीम मैनेजर / मिडिया कर्मी एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ पुरी मेहनत से प्रतियोगिता खेलने तथा राज्य का नाम रौशन करने पर बल दिया. साथ ही अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि अच्छी शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को बनाने के लिए खेल प्रतियोगिता सबसे महत्वपूर्ण है. अपने भाषण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खेल विजन को साकार करने के लिए खेल नितियों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे की झारखण्ड राज्य खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन सके.

Related Posts

Latest News

