रांची: डीसी ने की योग दिवस कार्यक्रम की समीक्षा

रांची: डीसी ने की योग दिवस कार्यक्रम की समीक्षा

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21जून) पर रांची के प्रभात तारा मैदान में आहूत होनेवाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त राय महिमापत रे ने सोमवार को अधिकारियों के साथ गोपनीय कार्यालय में बैठक करते हुये कई दिशा- निर्देश दिये। जिला परिवहन पदाधिकारी को डीसी न योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों हेतु 500 बसों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
श्री रे ने ट्रैफिक व्यवस्था हेतु ट्रैफिक एसपी सहित निदेशक, आयुष, मीरा चौधरी को 13 जून को राजभवन में होने वाले कार्टन रेजर कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी भाग लेने वाले लोगों को पास निर्गत किया जाएगा। नोडल ऑफिसर अपने- अपने संस्थान के माध्यम से शामिल होने वाले प्रतिभागियों को पास निर्गत करेंगे, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी लोगों को अलग पास निर्गत किया जाएगा।

[URIS id=9499]

बैठक में उपायुक्त ने ऑनलाइन व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को योग दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्कूली बच्चों के आने- जाने की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। योग दिवस पर आहूत मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 3 बजे से ही प्रवेश आंरभ हो जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, आइटीडीए निदेशक, आयुष निदेशक, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी व कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Govt Ad
https://samridhjharkhand.com/meeting-of-union-forest-secretary-and-raghuvar-das-in-delhi

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम
JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
China Border News: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों को मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने किया खारिज
Student Protest: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, बोलने की स्थिति में नहीं
Sahibganj News: हावड़ा-गया एक्सप्रेस में तस्करी का प्रयास नाकाम, टॉयलेट की छत से 40 कैन बीयर बरामद
Ranchi News : राहुल गांधी ने छात्रों की सुनी आवाज, भाजपा सिर्फ सियासत कर रही है: विजय शंकर नायक
Sports News: प्रज्ञानानंद ने बढ़ाया भारत का गौरव, सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियन
Entertainment News: प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड में नई उड़ान, साइंस-फिक्शन थ्रिलर में रसेल क्रो संग स्क्रीन शेयर
Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, बिष्टुपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली
Lok Sabha Update: हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर महेशपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विजेता को 50 हजार
Garhwa News: बरडीहा में बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह का पैदल निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश