गोड्डा में गरजे राहुल, कहा- सरकार बनी तो बढ़ाएंगे आरक्षण

राहुल बोले- मोदी सरकार में बढ़ी बेरोजगारी

गोड्डा में गरजे राहुल, कहा- सरकार बनी तो बढ़ाएंगे आरक्षण
जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी.

राहुल गांधी ने कहा, केंद्र सरकार ने अरबपतियों के 16 लाख करोड़ लोन माफ किये लेकिन किसानों का एक रुपये भी माफ नहीं किया. राहुल गांधी महागामा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे.

गोड्डा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नेता राहुल गांधी पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गोड्डा पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी से नहीं डरती है. मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं. जैसे अरबपति चाहते हैं वो बिल्कुल वैसा करते हैं. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अरबपतियों के 16 लाख करोड़ लोन माफ किये लेकिन किसानों का एक रुपये भी माफ नहीं किया. राहुल गांधी महागामा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे. राहुल गांधी ने इस दौरान प्रदीप यादव और संजय यादव के लिए लोगों से वोटों का आवाहन किया.

जनसभा में राहुल गांधी ने जाति जनगणना की बात को लेकर कहा कि जाति जनगणना से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत की आरक्षण की दीवार हम तोड़ कर रहेंगे. हम लोकसभा में जातीय जनगणना का बिल पास करवा के रहेंगे. इस दौरान राहुल लगातार संविधान की प्रति दिखाते रहे और कहा कि इस किताब की वजह देश के गरीबों को अधिकार मिला है. लोगों को वोट करने का अधिकार मिला है. उन्होंने कहा कि 450 रुपये गैस सिलेंडर दिया जाएगा. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा लोगों को सरकार बनने के बाद हम 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा देंगे. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनने के बाद हर महिला को 2500 रुपये खाते के जरिये दिए जाएंगे. 

पीएम मोदी को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरते हुए राहुल गांधी कहा कि मोदी सरकार में बेरोजगारी बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया. अडाणी और अंबानी के लिए रास्ता खोल दिया. हर जिले में डिग्री कॉलेज और प्रोफेश्नल कोर्स के कॉलेज खोले जाएंगे.

 

Read More.. Ranchi News: बलसोकरा में 55 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदिल अजीम ने किया शिलान्यास

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप