बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड अपेक्षापूर्ण काफी पीछे: कैलाश यादव

राजद कार्यालय में मनायी गयी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती  

बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड अपेक्षापूर्ण काफी पीछे: कैलाश यादव
कार्यक्रम में शामिल राजद कार्यकर्त्ता व सदस्य.

बिरसा जयंती के साथ कार्यालय में गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती एवं 24वां राज्य स्थापना दिवस भी मनाया गया. कैलाश यादव ने कहा, धरती आबा का त्याग संघर्ष बलिदान को संकल्प के साथ कार्य करने से राज्य का समृद्ध विकास संभव.

रांची: झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय रांची में झारखंड प्रदेश चुनाव अभियान समिति 2024 के प्रभारी कैलाश यादव के नेतृत्व में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया. चुनाव प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि अंग्रेजों के हुकूमत,सामंती व्यवस्था और जमींदारी प्रथा के खिलाफ 1889-90 में उलगुलान आंदोलन में शुरूआत किया. उनके आंदोलन तथा संघर्षों का परिणाम था कि आदिवासियों के लिए विशेष कानून बना. कैलाश यादव ने आगे कहा कि जिस झारखंड का परिकल्पना कर उन्होंने संघर्ष किया तथा बलिदान दिया आज झारखंड के 24 वर्ष पूरे होने के बाद भी उनके सपनों और विचारों का राज्य नहीं बन पाया है.

भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का राज्य तब ही बन पाएगा जब झारखंड के सभी राजनीतिक,सामाजिक तथा राज्यवासी उनके संघर्षों को याद कर भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर उनके संकल्पों को पूरा करने काम करेंगे. भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर सभी ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, साथ ही कैलाश यादव ने झारखंड राज्य के 24 वें स्थापना दिवस तथा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर सभी राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में विशेष रूप प्रदेश महासचिव सुनीता चौधरी,महासचिव आबिद अली,सदाकत अंसारी,शब्बर फातमी, रामकुमार यादव,सुधीर गोप,धर्मेंद्र सिंह,चंद्रशेखर भगत,प्रणय कुमार बबलू,मंतोष यादव राजेन्द्र कांत महतो,महादेव ठाकुर,अभिराज राय समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Horoscope: आज का राशिफल Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव
Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा