झारखंड से मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं, ये प्रदेश और यहां की जनता अद्भुत है: शिवराज सिंह चौहान

झारखंड में चुनाव प्रवास के दौरान शिवराज चौहान ने लगाए कुल 50 पौधे

झारखंड से मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं, ये प्रदेश और यहां की जनता अद्भुत है: शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल मरांडी, रविंद्र राय व अन्य कार्यकर्त्ता.

शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड से बड़ी मीठी स्मृतियाँ लेकर जा रहा हूँ. ये बड़ा अद्भुत प्रदेश है, यहां बहुत संभावनाएं है. यहाँ की जनता ने बहुत स्नेह और प्यार दिया है.

रांची: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारियों को निवास पर आमंत्रित किया, साथ ही अनौपचारिक बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की. इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. 

इसके बाद शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में कार्यरत सफाईकर्मी, लिफ्टमैन, खाना बनाने वाले कार्यकर्ता भाई बहन सहित सभी कर्मचारियों को चुनाव में अथक परिश्रम और सहयोग के लिए धन्यवाद किया. इस दौरान सभी कार्यकर्ता एवं कर्मचारियों ने शिवराज चौहान से अपने अनुभव साझा किए. 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, परिवार में कोई मंत्री रहता है, कोई मुख्यमंत्री रहता है, लेकिन सभी कार्यकर्ता एक परिवार है जो एक राष्ट्र पुनरुत्थान के मिशन में लगे हुए है. चुनाव में उन्होंने ने भी दिन और रात मेहनत की है. आज उन सभी से स्नेहिल मुलाकात कर चर्चा की है. 

शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड से बड़ी मीठी स्मृतियाँ लेकर जा रहा हूँ. ये बड़ा अद्भुत प्रदेश है, यहां बहुत संभावनाएं है. यहाँ की जनता ने बहुत स्नेह और प्यार दिया है .

यह भी पढ़ें Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार

उन्होंने कहा, कल चुनाव अभियान का अंतिम दिन था. आज यहां से प्रभारी के तौर पर विदा ले रहा हूं, लेकिन केंद्रीय मंत्री के तौर पर झारखंड आता रहूंगा और अपने मंत्रालयों के माध्यम से झारखंड के विकास और यहां की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा .

यह भी पढ़ें Hazaribag News: तीरंदाजी में जिज्ञासु रंजन ने झारखंड को दिलाया गोल्ड मेडल

झारखंड से मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं, ये प्रदेश और यहां की जनता अद्भुत है: शिवराज सिंह चौहान
पौधरोपण करते शिवराज चौहान.

झारखंड में चुनाव प्रवास के दौरान लगाए कुल 50 पौधे

केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान विगत 3 वर्ष से अधिक समय से लगातार रोज एक पौधा लगा रहे हैं. वह लोगों के जन्मदिन,   पुण्यतिथि स्मृति दिवस, विशेष उपलब्धियां या किसी विशेष प्रयोजन के अवसर पर जनता के साथ पौधा लगाते हैं. उन्होंने अपने इस अभियान के अंतर्गत अब तक 4000 से अधिक पौधे लगाए हैं. 

यह भी पढ़ें Hazaribag News: संदिग्ध वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस रख रही नजर, संदेह होने पर वाहनों की हो रही जांच

झारखंड प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ने झारखंड के रांची जमशेदपुर नेतरहाट  देवघर बोकारो धनबाद सहित विभिन्न शहरों में यहां की जनता के साथ पौधारोपण किया. अनेक ऐसे अवसर भी रहे जब भोपाल या दिल्ली से पौधा लगाकर आने के बाद भी जनता के साथ झारखंड में पौधारोपण किया. शिवराज  चौहान ने झारखंड में विगत तीन माह के प्रवास के दौरान कुल 50 पौधे लगाए. आज झारखंड से जाते समय रांची स्थित निवारणपुर में लोगो के साथ शिवराज चौहान ने पौधारोपण किया. 

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Horoscope: आज का राशिफल Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव
Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा