रांची के अभिषेक की ओडिशा में मौत मामले का राज्यपाल रघुवर दास ने लिया संज्ञान, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की कही बात

भुवनेश्वर के ITER कॉलेज में संदेहास्पद स्थिति में हुई थी मौत

रांची के अभिषेक की ओडिशा में मौत मामले का राज्यपाल रघुवर दास ने लिया संज्ञान, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की कही बात
फाइल फोटो

कॉलेज प्रबंधन ने सीढ़ियों से गिरने से मौत होने की बात कही थी. अभिषेक के घर वालों ने से रैंगिग के बाद अनहोनी की आशंका जाहिर की है. इस मामले में अभिषेक के पिता अनुप चंद्र ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया था.

भुवनेश्वर: रांची के अभिषेक की ओडिशा में हुए मौत मामले को राज्यपाल रघुवर दास ने अपने संज्ञान में ले लिया है. उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा है. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने इस बाबत सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि झारखंड के बेटे और इंजीनियरिंग के होनहार छात्र अभिषेक रवि की पिछ्ले दिनों भुवनेश्वर के कॉलेज में दुखद मृत्यु हो गई थी. उनके पिता अनुप चंद्र राम जी ने इस संबंध में मुझे पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया था. इस मामले को मैं व्यक्तिगत रूप से देख रहा हूं. मैंने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इस संबंध में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा है. अनुप चंद्र राम जी को विश्वास दिलाता हूं कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

बता दें कि बीते दिनों ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के ITER कॉलेज में रांची के रविदास मोहल्ले के रहने वाले अभिषेक रवि की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी. कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि सीढ़ियों से गिरने के बाद मौत हुई थी, जबकि अभिषेक के घर वालों ने से रैंगिग के बाद अनहोनी की आशंका जाहिर की है. इस मामले में अभिषेक के पिता अनुप चंद्र ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया. जिसके बाद यह मामला राज्यपाल रघुवर दास की संज्ञान में आया. 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य स्थापना दिवस पर करेंगे विमानन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन