मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से डोरंडा दरगाह कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रिसालदार शाह बाबा के उर्स में शामिल होने का दिया न्योता
by: Subodh Kumar
On
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 19 से 23 सितंबर 2024 तक डोरंडा में आयोजित हजरत रिसालदार शाह बाबा के उर्स में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया.
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डोरंडा दरगाह कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 19 से 23 सितंबर 2024 तक डोरंडा में आयोजित हजरत रिसालदार शाह बाबा के उर्स में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया.
इस मौके पर मुश्ताक आलम, डोरंडा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, आसिफ नईम, पप्पू गद्दी, बबलू पंडित, बेलाल अहमद, आफताब, मो. रिज़वान, जुल्फिकार अली सहित अन्य उपस्थित थे.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Subodh Kumar


