रांची के पिठोरिया में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

रांची के पिठोरिया में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

पिठोरिया (रांची) : झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा और आर्य समाज मंदिर रांची के सौजन्य से पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोयनारबेड़ा, खऊरबेड़ा, सामूदह, सेमलबेड़ा, ललका-सजयीपा सहित अन्य बस्ती में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले 47 परिवार के बीच आज खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. यह वितरण मुख्य अतिथि पिठोरिया के थाना प्रभारी विनोद राम के द्वार बांटा गया. खाद्य सामग्री में चावल, दाल, आलू, नमक,मसाला, सरसों तेल शामिल हैं. इसके साथ साबुन सहित अन्य समान भी बांटे गए.

वितरण से पहले जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बतलाया गया कि कोरोना वायरस के फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन हर हाल में करना चाहिए. नियमित अंतराल में साबुन से हाथ धोना चाहिए. घर से बाहर निकलने पर मास्क या तौलिए से मुंह को ढंकने सहित अन्य बातों की जानकारी दी गयी.

वितरण करने वालों में झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के स्वामी सवितानंद सरस्वती, आर्य समाज मंदिर रांची के मंत्री अजय आर्या, मनु गुप्ता, संजय पोद्दार, सुरेष आर्य, विश्वजीत केशरी, राजेश साहू, शुभम चैरसिया, एसके केशरी, नीतेश, अंबर, कुणाल, आलोक सहित अन्य शामिल थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत
जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, सरकार ने किया सम्मान
Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल
मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा