धरती आबा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गुरुवार की देर रात 12:30 बजे उनका निधन हो गया

धरती आबा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रिम्स परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन.

25 नवंबर को खूंटी-तमाड़ रोड में सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद उन्हें 26 नवंबर को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया.

रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन हो गया. उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था. गुरुवार की देर रात 12:30 बजे उनका निधन हो गया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रिम्स पहुंचकर दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया.

बता दें कि 25 नवंबर को खूंटी-तमाड़ रोड में सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद उन्हें 26 नवंबर को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया. उनकी देखभाल के लिए रिम्स ने तीन डॉक्टरों की विशेष टीम बनाई थी, जिसमें न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. आनंद कुमार, क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ. प्रदीप भट्टाचार्या और सर्जन डॉ. अजय कुमार शामिल थे. 

 

यह भी पढ़ें Koderma News: मुनि महराज के आगमन पर श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Horoscope: आज का राशिफल Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव
Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा