बाबा साहेब के नाम का दिखावा कर राजनीति कर रही है कांग्रेस: गुरुप्रकाश पासवान

कहा, जबकि उनको भारत रत्न से सम्मान भाजपा ने दिया

बाबा साहेब के नाम का दिखावा कर राजनीति कर रही है कांग्रेस: गुरुप्रकाश पासवान
बाबा साहेब के नाम का दिखावा कर राजनीति कर रही है कांग्रेस: गुरुप्रकाश पासवान (तस्वीर)

आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ संविधान और बाबा साहब के मूल्यों स्व खिलवाड़ किया है आपातकाल उसका उदाहरण है वहीं भारतीय जनता पार्टी की संविधान और बाबा साहब के प्रति  निष्ठा जग जाहिर है वही आजादी के 4 दशकों के तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न न मिलना इस बात का प्रमाण है की कांग्रेस बाबा साहेब का कितना सम्मान करती है

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत रांची के चिरौंधी में शगुन बैंक्विट हॉल में आयोजित हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहेब के प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर कार्यकम का  उद्घाटन किया गया मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा और मनीष दुबे ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी। साथ ही साथ संविधान के मूल भावना को सबके समक्ष रखा उन्होंने संविधान को पवित्र एवं राष्ट्रीय ग्रंथ बताया साथ ही साथ संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा को जन जन तक जागने के लिए जन जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने किस प्रकार बाबा साहब के सपनों का भारत एवं सभी समाज में समता और एकता का भाव जगा कर संविधान के माध्यम से सभी वर्गों को उनका हक दिलाने का काम कर रही है।

आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ संविधान और बाबा साहब के मूल्यों स्व खिलवाड़ किया है आपातकाल उसका उदाहरण है वहीं भारतीय जनता पार्टी की संविधान और बाबा साहब के प्रति  निष्ठा जग जाहिर है वही आजादी के 4 दशकों के तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न न मिलना इस बात का प्रमाण है की कांग्रेस बाबा साहेब का कितना सम्मान करती है कांग्रेस संविधान को  सिर्फ और सिर्फ इसे राजनीति का दस्तावेज बनाना चाहती है वहीं भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक मूल्यों पर चलकर देश के अंतिम व्यक्ति तक उनके हकों को दिलाने का कार्य कर रही है

आज हमें कांग्रेस के छात्रों को उजागर करने की आवश्यकता है और संविधान के प्रति लोगों में जो कांग्रेस के द्वारा भ्रम पैदा किया जा रहा है उसे दूर करने की आवश्यकता है उन्होंने सभी को संविधान विस्तृत अध्ययन करने को कहा ताकि कोई भी देश और समाज को भ्रमित करने से पहले कई बार सोच 2014 में सरकार बनने के बाद प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस को इतना महत्वपूर्ण दर्जा प्रदान किया गया इस उत्सव के रूप में जन-जन तक मनाने का कार्य किया गया 2014 के बाद मोदी जी ने सामाजिक राजनीतिक आर्थिक रूप से जिस प्रकार से समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का कार्य किया है और सबके उत्थान के लिए योजनाएं बनाई हैं यह संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा को प्रदर्शित करती है

यह भी पढ़ें बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने कहा कि संविधान हम सब की आस्था है और संविधान के मार्ग पर चलकर ही देश के प्रत्येक वर्ग का सही से उद्गार और विकास किया जा सकता है पूरे भारत में जिस प्रकार से हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान और संविधान गौरव दिवस मनाया जा रहा है वह इस सरकार के  संविधान के प्रति निष्ठा और आस्था को प्रदर्शित करती है पूरे भारतवर्ष में 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष में कई कार्यक्रम किए गए जिससे आम जनमानस के बीच संविधान के प्रति जागरूकता और आस्था को बढ़ाने का कार्य किया गया

यह भी पढ़ें झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव

कार्यकम युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज जी ने विषय परिवेश किया। संगोष्ठी के बाद पूरे झारखंड में युवा मोर्चा के द्वारा किया गया क्विज कंपटीशन में जीते हुए तीन-तीन प्रतिभागी को मेडल, सर्टिफिकेट मोमेंटो तो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा ने किया अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास ने किया कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ,अभियान के सह संयोजक राकेश भास्कर, कांके के पूर्व विधायक समरी लाल ,अजातशत्रु, पूजा सिंह, बिश्वजीत पाठक, बबन बैठा, संजय महतो, रणधीर दास, राहुल सहदेव, प्रगति दुबे, दिवाकांत दुबे, आशीष चंद्रा, रोमित नारायण सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, अभी जिले के जिले अध्यक्ष एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ