धूमधाम से मनाया गया भाई दूज, कायस्थों ने की चित्रगुप्त की अराधना

धूमधाम से मनाया गया भाई दूज, कायस्थों ने की चित्रगुप्त की अराधना

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मंगलवार को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा की धूम रही। कायस्थ जाति व बुद्धिजीवियों ने आज कलम- दवात के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा- अर्चना की, वहीं रक्षाबंधन की तरह ही भाई- बहन के निश्छल प्रेम के प्रतीक भाई दूज का पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

दीपावली के तुरंत बाद भाईदूज भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है। भाईदूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यम की पूजा का भी विधान है। भाईदूज पर बहनें भाई की लम्बी आयु की प्रार्थना करती हैं। इस दिन को भातृ द्वितीया भी कहा जाता है। इस पर्व का प्रमुख लक्ष्य भाई तथा बहन के पावन संबंध एवं प्रेमभाव की स्थापना करना है।

भाईदूज के दिन बहनें रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीष देती हैं। साथ ही भाई अपनी बहन को उपहार देता है। आज के दिन भाई की हथेली पर बहनें चावल का घोल लगाती हैं उसके ऊपर सिंदूर लगाकर कद्दू के फूल, पान, सुपारी मुद्रा आदि हाथों पर रखकर धीरे- धीरे पानी हाथों पर छोड़ते हुए कहती हैं जैसे गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े। इस दिन शाम के समय बहनें यमराज के नाम से चौमुख दीया जलाकर घर के बाहर रखती हैं।

कलम के आराध्य की पूजा: भईया दूज के दिन ही यमराज के सचिव व पाप- पुण्य का लेखा- जोखा रखने वाले न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। लिहाजा रांची समेत पूरे राज्य में कायस्थ समाज के लोगों ने विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की। हरमू रोड स्थित किशोरगंज रोड नंबर 1 में कायस्थ चेतना मंच के बैनर तले श्रद्धालुओं ने शीतल बिहार अर्पाटमेंट में हवन कर सभी के कल्याणार्थ आहूतियां डाली गई। इस मौके पर रतन बर्मा, पंकज सिन्हा, भुवनेश्वर सहाय, उदय बर्मा सहित समाज के प्रतिष्ठतों ने पूजनोत्सव में हिस्सा लिया। पूजनोत्सव को लेकर रतन बर्मा ने बताया कि पूजा में पुरुषों के जरिए अपनी आय और व्यय का पूरा ब्योरा भगवान चित्रगुप्त के आगे रखा जाता है। हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितिया को चित्रगुप्त का पूजन लेखनी के रूप में की जाती है

यह भी पढ़ें: Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में 'कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम' कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी