बाबूलाल मरांडी ने कांटाटोली फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर उठाये सवाल, बोले- घटिया राइडिंग क्वालिटी बनी जनता की परेशानी का सबब
4 अक्टूबर को फ्लाईओवर का सीएम हेमंत सोरेन ने किया था उद्घाटन
.jpg)
फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद इस पर गाड़ियां फर्राटे से दौड़ने लगी और लोगों को प्रायः लगने वाले सड़क जाम से मुक्ति मिली. लेकिन, करीब 4 दिन ही हुए हैं कांटाटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन हुए और अभी से फ्लाईओवर की सड़क कहीं-कहीं से उखड़ने लगी है
रांची: करीब 8 वर्षों के इंतज़ार के बाद 4 अक्टूबर को लोगों को रांची का पहला फ्लाईओवर मिला. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया. जिसके बाद इस पर गाड़ियां फर्राटे से दौड़ने लगी और लोगों को प्रायः लगने वाले सड़क जाम से मुक्ति मिली. लेकिन, करीब 4 दिन ही हुए हैं कांटाटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन हुए और अभी से फ्लाईओवर की सड़क कहीं-कहीं से उखड़ने लगी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांटाटोली फ्लाईओवर के गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किये हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट किया है कि कांटाटोली फ्लाईओवर चालू हुए चार दिन नहीं हुए और इसमें भ्रष्टाचार के गड्ढे उभर कर सामने आ गए.

कांटाटोली फ्लाईओवर चालू हुए चार दिन नहीं हुए और इसमें भ्रष्टाचार के गड्ढे उभर कर सामने आ गए। फ्लाईओवर की घटिया राइडिंग क्वालिटी भी जनता के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 8, 2024
फ्लाईओवर की जर्जर हालत देख कर ऐसा लगता है, जैसे हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाईओवर का भारी भरकम फंड हड़प कर… pic.twitter.com/bI4mtkJYIy